UP: काशी में नाव की सवारी पड़ सकती है आपकी जान पर भारी, जानें कैसे

UP: बाबा विश्वनाथ की नागरी काशी में देव-दीपावली को लेकर तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है. देव-दीपावली में अब केवल 2 दिन शेष रह गए है. जिसकी तैयारी को लेकर प्रशासन सशक्त है और हर चीज की जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि देव दिवाली को लेकर काशी के घाटो के किनारे सजावट का कार्यक्रम ने भी जोर पकड़ लिया है. वहीं  गंगा में चलने वाले नावो का भी प्रशासन जांच कर रही है.

इस जांच को ध्यान में रखते हुए जिला के जल पुलिस, नगर निगम, आईडब्ल्यूएआई और आरटीओ की संयुक्त टीम घाटों के किनारे अपना डेरा डाल के बैठी हुई है. जहां पूरी टीम संचालित नावों की जांच कर रही है. इस जांच के दौरान टीम को चौकाने वाली जानकारी प्राप्त हुई. तो चलिए आगे जानते हैं क्या है ये जानकारी.

UP: 40 नावो की स्थिति जर्जर

जांच टीम ने रविवार 2 नवंबर को काशी के रामनगर और दशाश्वमेध घाट का जायजा किया. जांच के दौरान पता चला कि घाट किनारे लगी 40 में से सिर्फ पांच नावें ही चलने योग्य है. ऐसी परिस्थिति में जांच टीम ने चलने योग्य नावों के ऊपर हरे रंग का निशान और जर्जर स्थिति में पाई गई नावों के ऊपर लाल रंग का निशान लगा दी है. जिसके माध्यम से वहां आमने वाले लोगों को ये जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाए कि कौन सी नाव उनकी सवारी के लिए ठीक है.

UP: अधिकारियों ने दी यह जानकारी

कई सारी मुद्दों पर अपनी राय प्रकट करने हुए अधिकारियों ने बताया कि देव दीपावली काशी में काफी धूमधाम से मनाया  जाता है. ऐसे में यहां लाखों के तदाद में पर्यटक आते हैं. जिसको ध्यान में रखते हुए हम सभी जांच में जुटे हुए हैं. ताकि किसी भी प्रकार की चूक ना हो. अपनी बातों को आगे रखते हुए अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान हमें यहाँ कई तरह के ना मिले हैं. जिनमें से अधिकांश नाव की स्थिति खराब है. कुछ नाव जर्जर तो कुछ के इंजन खराब है. हमने नावों को दो भाग में बाटा है. जो नाव चलने योग्य है उसमें हमने हरी और जो नाव खराब स्थिति में है, उसमें हमने लाल निशान लगाए हैं.

Nirsa Elevated Bridge: निरसा एलिवेटेड ब्रिज पर नया विवाद! NHAI पर...

Nirsa Elevated Bridge: निरसा में बन रहे एलिवेटेड ब्रिज को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, निरसा नागरिक समिति ने नेशनल...

Prince Khan Gang Associates Arrested: भोजपुर से गिरफ्तारी के बाद बढ़ी...

Prince Khan Gang Associates Arrested: संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, चतरा पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गैंग से जुड़े...

Khatiya Ambulance: खटिया एंबुलेंस साहेब… रिम्स-2 में तो अरबों लगा रहे...

झारखंड में RIMS-2 पर अरबों के निवेश के बीच ग्रामीण इलाकों में गर्भवती महिलाओं को खटिया पर अस्पताल ले जाने की मजबूरी पर स्वास्थ्य...