UP: देव दीपावली पर डोलेगा काशी, दीपों का दिखेगा अद्भुत नजारा

UP: इस साल 2025 में फिर एक बाद देव दीपावली के दिन काशी के घाटों पर दीपों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस बार गंगा के घाटों और आस पास में मौजूद सभी कुंडों को दीपों से सजाया जाएगा. घाटो को सजाने के लिए लाखों दीपों को उपयोग किया जाएगा. उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग और वाराणसी महोत्सव समिति मिलकर ये सजावट का कार्य में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार घाटों और कुंडों  को सजाने के लिए लगभग 10 लाख दीप जलाए जाएंगे.

UP: राजघाट से शुरू हो चुका है वितरण

आपकी जानकारी के लिए बता दें, महोत्सव को देखते हुए राजघाट में दीप, तेल और बाती का वितरण भी शुरू हो चुका है. दीपों को गंगा के दोनों किनारों में सजाया जाएगा. महोत्सव में सभी कुछ सही तरीके से हो इसको ध्यान में रखते हुए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है. पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस बार देव दीपावली सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि काशी की आत्मा को महसूस करने का पर्व होगा.

देव दीपावली : डमरू की धुन पर डोलेगा काशी

कार्यक्रम की शुरुआत डमरू की गड़गड़ाहट और शंखनाद के साथ होगा. जो इस कार्यक्रम में भगवान शिव की उपस्थिति को दर्शाएगा. कार्यक्रम  के दौरान 3डी शो के जरिए सभी भक्तों को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दृश्य भी दिखाया जाएगा. वहीं इस शो के जरिए संत कबीर और तुलसीदास की भक्ति परंपरा जैसे प्रसंग जीवित किए जाएंगे.

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...