हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, लापता महिला की लाश बरामद

हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, लापता महिला की लाश बरामद

नौबतपुर : पटना जिला के पिपलॉवा थाना बेदौली गाँव में पुलिस की गुप्त सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए बेदौली गाँव निवासी अशोक मिश्रा के पुत्र प्रकाश कुमार मिश्रा उर्फ ओमप्रकाश कुमार मिश्रा के घर छापेमारी कर 01 पिस्टल, 03 जिन्दा कारतूस एवं 02 खोखा के साथ प्रकाश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में पिपलॉवा थाना कांड सं0-167/25, धारा-25 (1-बी) ए/26 / 27 आर्म्स एक्ट कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

DIARCH Group 22Scope News

लापता महिला का शव बरामद

वहीं थाना क्षेत्र के सोनाचक गांव से एक लगभग 60वर्षीय वृद्ध महिला के शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि मृत महिला कि पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के अभरणचक गांव निवासी रामाध्यान साव कि 60वर्षीय पत्नी चिंता देवी के रूप में किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सागर कुमार ने बताया कि महिला शनिवार से से अपने घर से लापता थी। उन्होंने बताया कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सुचना पर पहुँच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

इस संबंध में थानाध्यक्ष सागर कुमार ने बताया कि पुलिस को सोमवार कि सुबह 9 बजे के आस पास सुचना। घटना कि जानकारी मिलते ही पीपलवां थानाध्यक्ष सागर कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया।

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...