पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से हथियार व कारतूस बरामद

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान महिला के घर से एक पिस्टल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार महिला की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रामगुलाम यादव की पत्नी लाखो देवी के रूप में हुई है

गिरफ्तार महिला की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रामगुलाम यादव की पत्नी लाखो देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। यह वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा 29 जुलाई को घनश्यामपुर थाना के सरकारी मोबाइल नंबर पर भी भेजा गया था।

Darbhanga Police 1 22Scope News

Video मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के चौकीदारों से महिला की पहचान व Video का सत्यापन कराया

वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के चौकीदारों से महिला की पहचान और वीडियो का सत्यापन कराया। सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिरसिया स्थित महिला के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर में रखे एक बक्से से एक पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन और एक छोटे बैग से KF 7.65 अंकित दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया।

Darbhanga Police 2 22Scope News

Viral Video के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई – बिरौल SDPO प्रभाकर तिवारी

बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई। बरामद हथियार के संबंध में जांच की जा रही है कि वह लाइसेंसी है या अवैध और उसके स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ घनश्यामपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Darbhanga Police 22Scope News

यह भी पढ़े : दरभंगा में डकैतों का आतंक, TV की आवाज तेज कर डॉक्टर की बहू को बनाया बंधक, बाल काटे, इंजेक्शन देकर लूटे लाखों के गहने

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...