सहरसा में मोदी ने कहा- फिर एक बार NDA सरकार, बिहार में फिर से सुशासन सरकार

सहरसा : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों गठबंधनों की तरफ से दनादन चुनावी रैली की जा रही है। आज यानी तीन नवंबर को बिहार दोरे पर फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी आज सहरसा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं – नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। छह नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा वोट डालेंगे। यहां अनेक साथी हैं, मैं उनके लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं और इस चुनाव में मेरे बहुत सारे बेटे-बेटियां हैं, जो पहली बार वोट डालने वाले हैं। मैंने जब जीवन में पहली बार वोट डाला था तो मेरे मन में इच्छा थी कि मेरा वोट फेल नहीं जाना चाहिए। मेरी लिए ये खुशी की बात रही कि मैं सफल हो गया। अब मैं आपसे भी कहता हूं कि आप जो अपना पहला वोट डालेंगे न, वो सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए।

बीते वर्षों में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है – मोदी

मोदी ने सहरसा में कहा कि बीते वर्षों में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। अब विकास की इस रफ्तार को हमें मिलकर और तेज करना है। इसलिए फिर एक बार एनडीए सरकार, बिहार में फिर से सुशासन सरकार। बिहार हमेशा से ही नारीशक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता हों, देवी भारती हों, विदुषी गार्गी जैसी अनगिनत महिलाएं-माताएं हमारी प्रेरणा हैं।

PM Saharsa 2 22Scope News

PM मोदी ने कहा- कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है

पीएम मोदी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की इस प्रेरक भूमि से मैं आज पूरे देश को महिला क्रिकेट विश्व कप की विजय पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल यानी दो नवंबर को मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व को जीता है। पूरे 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व विजेता मिला है। ये गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है।

PM Saharsa 1 22Scope News

ये भारत की बेटियों के नए आत्मविश्वास का भी प्रतीक है – PM

उन्होंने कहा कि ये विजय खेल के मैदान तक ही सीमित नहीं है। ये भारत की बेटियों के नए आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। ये छोटे-छोटे गांवों से कस्बों से निकली बेटियां हैं। ये हमारे किसान, मेहनत मजदूरी करने वाले निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार की बेटियां हैं। बिहार के जीविका दीदी अभियान की आज देश में चर्चा हो रही है। नारी सशक्तिकरण के हमारे अभियान को बिहार में मुख्यमंत्री रोजगार योजना से भी बहुत बल मिला है। इस योजना को लेकर बिहार की हमारी बहनों में बहुत उत्साह दिख रहा है। बिहार की करीब 1.40 करोड़ बहनों के खाते में 10-10 हजार पहुंच चुके हैं।

PM Saharsa 3 22Scope News

मैं बिहार की हर बहन बेटी से भी कहूंगा कि जंगलराज वालों से रहिए सतर्क – नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए ने घोषणा की है कि फिर सरकार बनने के बाद इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। लेकिन, मैं बिहार की हर बहन बेटी से भी कहूंगा कि सतर्क रहिए, ये जंगलराज वाले आपको दी जा रही ऐसी हर मदद को रोकना चाहते हैं। राजद हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है। एनडीए की पहचान विकास से है और राजद-कांग्रेस की पहचान विनाश से है।

मोदी ने कहा- RJD और कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा

राजद और कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा। एक समय था, जब कोसी-मिथिलांचल के बहुत बड़े हिस्से के लोगों को 300 किमी का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था। आज ये सफर 30 किमी से भी कम रह गया गया है। राजद और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती। इनकी डिक्शनरी में कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, कुशासन और करप्शन जैसे ही शब्द भरे पड़े हैं।
जंगलराज की पाठशाला में इन्होंने बस यही सीखा है।

PM Saharsa 4 22Scope News

यह भी पढ़े : शिवहर में अमित शाह, कहा- जिस दिन सीतामढ़ी में सीता माता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन चालू कर देंगे अयोध्या तक वंदे भारत ट्रेन…

राजीव झा की रिपोर्ट

JPSC Result 2026: झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग PT का रिजल्ट जारी,...

जेपीएससी ने झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग पीटी परीक्षा 2023 की संशोधित आंसर-की और परिणाम जारी कर दिया है। 125 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य...

Ranchi Crime News: पति के अवैध संबंध बने हत्या की वजह,...

रांची के तुपुदाना सीरी जंगल में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पति के...

Indian Railways Update: गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में बढ़ेगा AC Coach, रांची...

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने और रांची आनंद विहार व संतरागाछी अजमेर स्पेशल...