गुमला: चैनपुर गांव का युवक यूक्रेन में फंसा, वीडियो जारी कर बताया वहां का मंजर

गुमला : गुमला जिले के चैनपुर गांव का एक युवक यूक्रेन में फंसा हुआ है.

युवक ने वीडियो जारी कर घर वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाया है.

चौनपुर क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी विजय तिर्की का पुत्र अनुराग प्रिंस तुर्की यूक्रेन में फंसा हुआ है.

अनुराग ने वीडियो क्लिप भेज अपने परिजनों को इसकी जानकारी देते हुए वीडियो क्लिप में

कहा कि वह और लगभग 500 स्टूडेंट यूक्रेन में सुमी में फंसे हुए हैं.

युवक ने बताया कि रूस के द्वारा लगातार बमबारी की जा रही है. उनके बीच खाने और

पीने की समस्या हो गई है. बर्फ को पिघला कर पानी पीने को विवश हैं.

वहीं उसने वीडियो क्लिप व परिजनों को भेजते हुए उसने कहा कि इसे

सोशल मीडिया के माध्यम से फैला कर सरकार तक उनकी स्थिति की जानकारी पहुंचाएं.

वहीं परिजनों ने सरकार से अनुराग प्रिंस को यूक्रेन से सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है.

आपको बताते चलें कि यूक्रेन में फंसे अनुराग प्रिंस के पिता विजय तिर्की चौनपुर क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी हैं.

कुछ वर्षों पहले रोजगार की तलाश में दिल्ली चले गए थे, जहां एक हॉस्पिटल में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे.

वहीं अपने पुत्र अनुराग को मेडिकल की पढ़ाई के लिए नवंबर 2021 में भेजे थे. पर रूस द्वारा हमले में अनुराग फंस गया.

छतरपुर गांव में अनुराग के चाचा-चाची काफी चिंतित हैं. उन्होंने झारखंड सरकार को वापस लाने की गुहार लगाई है.

अनुराग ही नहीं बल्कि सभी भारतीयों को सकुशल वापस लाया जाए.

उन्होंने ईश्वर से अनुराग सहित सभी भारतीयों को सकुशल रखने की प्रार्थना कर रहे हैं.

रिपोर्ट: रणधीर निधि

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...