राजभवन के पास छात्रों का चल रहा आमरण अनशन खत्म

रांची : 1932 का खतियान,भाषा और स्थानीय नीति की मांग को लेकर आंदलनकारियों का पिछले 6 दिनों से चल रहा आमरण अनशन खत्म हो गया है. विधायक लोबिन हेम्ब्रम, मथुरा महतो, लंबोदर महतो और पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव धरना स्थल पर पहुंचे और नारियल पानी पिला कर आंदोलनकारियों का अनशन तुड़वाया. विधायकों ने मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद आंदोलनकारी अनशन तोड़ने पर राजी हो गए.

मुख्यमंत्री से मिलवाने का मिला आश्वासन

अपनी मांगों को लेकर कई आंदोलनकारी धनबाद से पदयात्रा कर रांची पहुंचे थे. पिछले 13 दिनों से राजभवन के पास ये लोग धरने पर बैठे हैं. पिछले 6 दिनों से इन लोगों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था. अनशन खत्म कराने के बाद आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन हो रहा है उन सभी विषयों पर शीघ्र ही मुख्यमंत्री के साथ त्रिपक्षीय वार्ता होगी.

इसमें लोबिन हेम्ब्रम, मथुरा महतो और लंबोदर महतो शामिल होंगे. इस आश्वासन के बाद आंदोलनकारी आमरण अनशन तोड़ने को राजी हुए. सभी विधायकों ने आंदोलनकारियों की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि वो लगातार इस मुद्दे को विधानसभा और सरकार के सामने उठा रहे हैं. इससे पहले भी अलग-अलग पार्टियों के कई विधायक और नेता धरनास्थल पर पहुंच कर आंदोलनकारियों को समर्थन देते रहे.

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 1932 का खतियान लागू करने, बाहरी भाषाओं को हटाने और स्थानीय नीति घोषित करने की मांग उठ रही है. इसको लेकर लगातार आंदोलन भी चल रहा है. इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी काफी गरमाई हुई है. राजनीतिक हलकों से भी आंदोलन को समर्थन मिल रहा है. हालांकि इस मुद्दे को लेकर सरकार और गठबंधन के बीच मतभेद भी सामने आए हैं. वही विपक्ष इसे हेमंत सोरेन सरकार की सोची-समझी चाल बता रही है. विपक्ष का आरोप है कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पाज्य सरकार ने ही इल विवाद को हवा दी है.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img