मोदी ने वर्चुअल माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, कहा- एनडीए सरकार ही बहनों-बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी चार नवंबर को दिल्ली से वर्चुअल के माध्यम से बिहार की मातृशक्ति के साथ ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत-महिला संवाद’ कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मुझे जहां जहां जाने का मौका मिला और जब जब कार्यकर्ताओं से बात करने का अवसर मिला, मैं देख रहा हूं कि इस बार बिहार का कार्यकर्ता जी-जीन से जुटा हुआ है। आप सभी बहुत परिश्रम कर रहे हैं। हर रैली पहले वाली रैली की रिकॉर्ड तोड़ रही है, और उसमें भी हमारी बहनें-बेटियां बहुत बड़ी संख्या में आ रही हैं।

DIARCH Group 22Scope News

बिहार BJP की महिला कार्यकर्ताएं ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ संकल्प के साथ बहुत शानदार काम रही हैं – PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ संकल्प के साथ बहुत शानदार काम रही हैं। इस चुनाव में ये पक्का हो चुका है कि एनडीए की विजय हो रही है, बहुत भारी विजय हो रही है। आज बिहार में जो विकास हो रहा है, वो गरीब, दलित, महादलित, पिछड़ा, अति-पिछड़ा… सभी के मन में रच-बस गया है। बिहार के लोग मन बना चुके हैं कि इस बार एनडीए की जीत का, पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वहीं जंगलराज वालों को अब तक की सबसे करारी हार मिलेगी। बिहार का विकास एनडीए ही कर सकती है। बिहार में एनडीए सरकार ही बहनों-बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

PM Mahila Sambad 1 22Scope News

बिहार की हर नारीशक्ति कह रही है, फिर एक बार NDA सरकार – PM

उन्होंने कहा कि इसलिए बिहार की हर नारीशक्ति कह रही है कि फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन की सरकार। एनडीए सरकार महिलाओं के जीवन को आसान बनाने और उन्हें सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है। बिहार में बिजली का खर्च कम हुआ है। नीतीश कुमार ने तय यूनिट बिजली मुफ्त कर दी है। इससे लोगों को बहुत लाभ हो रहा है। हमने बिहार के कई शहरों में मेट्रो चलाने की तैयारी की है।

जंगलराज के दौर में बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज रात के समय में भी अस्पतालों में, रेलवे स्टेशनों पर, अनेक जगहों पर बेटियां बिना डर के काम कर रही हैं। बिहार की महिलाएं जंगलराज के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं। उन्होंने ठान लिया है कि जंगलराज की वापसी कभी नहीं होने देंगी। इसलिए जंगलराज वाले बिहार की महिलाओं को तरह तरह के झूठ बोलने में जुटे हैं।

यह भी देखें :

मोदी ने कहा कि जब सुशासन होता है, कानून व्यवस्था का राज होता है तो महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि जब सुशासन होता है, कानून व्यवस्था का राज होता है तो महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। इसलिए बिहार की बेटियां अब स्वरोजगार के जरिए नौकरी देने वाली भी बन रही हैं। मुद्रा योजना ने छोटे व्यापार के सपने पूरे किए हैं। जीविका दीदी और डेयरी योजनाओं ने आत्मनिर्भरता की ताकत दी है। इस चुनाव में ऐसी विजय देनी है कि जिन्होंने झूठ बोला है, छठी मईया का अपमान किया है, बिहार को जिन्होंने जंगलराज में रखा था, उनकी जमानत जब्त होनी चाहिए।

यह भी पढ़े : कटिहार में PM मोदी बोले- कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए ड्रामा बताया ताकि बिहार के लोग RJD पर उतारें गुस्सा

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...