Ravi Kishan का आरोपी गिरफ्तार, जान से मारने की दी थी धमकी

Ravi Kishan को हम सभी जानते हैं. वह किसी परिचय के मोहताज नही है. ऐक्टर रवि किशन गोरखपुर से भाजपा के सांसद भी है और जनता को अपनी सेवा भी दे रहे हैं. बीते 30 अक्टूबर को सांसद रवि किशन को फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी.

जान से मारने की धमकी भरे कॉल के बाद सांसद रवि किशन ने इस बात की जानकारी गोरखपुर पुलिस को दी और इसकी शिकायत भी दर्ज कराई. शिकायत दर्ज करने के बाद गोरखपुर पुलिस जांच में जुट गई. अब पुलिस की जांच पूरी हो गई है. पुलिस ने एक व्यक्ति को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक लुधियाना के फतेहगढ़ इलाके का रहने वाला है.

लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए पकड़ा गया Ravi Kishan को धमकी देने वाला आरोपी

पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया है. अभी जांच टीम आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है. अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर को उन्हें फोन करके धमकी दी थी कि अगर वह बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए आए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी. जिसके बाद पुलिस की टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए लुधियाना से आरोपी को गिरफ्तार किया है. बता दें, आरोपी यादव के ठिकाने में छिपा हुआ था. ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ठिकाने की रेकी की और छापेमारी करते हुए आरोपी को दबोच लिया.

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...

Bihar Government School Education: अब सरकारी स्कूलों में ऐसे होगी पढ़ाई!...

Bihar Government School Education: बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य...