Advertisement
Advertisement

बिलासपुर में भीषण रेल हादसा: MEMU पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, 6 यात्रियों की मौत, दर्जनों घायल

Desk. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा हो गया। एक MEMU पैसेंजर ट्रेन का कोच अचानक एक मालगाड़ी से टकरा गया। यह हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया।

पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई

दुर्घटना में अब तक 6 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। राहत दल और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर जुटी हैं। कई यात्री ट्रेन के डिब्बों में फंसे हुए हैं, जिन्हें गैस कटर की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और मंडल रेल प्रबंधक स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

सिग्नल तोड़ने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह MEMU ट्रेन का सिग्नल पार करना (ओवरशूट) बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन ने निर्धारित सिग्नल तोड़ दिया और सामने खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस टक्कर में MEMU ट्रेन का एक कोच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Commercial Advertisment

Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री...

 झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की पीजी और बीएड डिग्री की जांच होगी। अंजलि यादव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी...

Nisha Bhagat Death Case: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर...

 निशा भगत की मौत के मामले में पिता हांदु भगत की शिकायत पर पिठोरिया थाना में FIR दर्ज हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार...

Jharkhand Weather Update: रांची में चार दिनों में 5.8 डिग्री गिरा...

 Jharkhand Weather Update: रांची में चार दिनों में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री गिरा। 10 से 12 नवंबर तक कई जिलों में बारिश, कोहरा और...