अब पुरुषों को रोजगार दे रही हैं महिलाएं- शाहनवाज हुसैन

Patna– बिहार सरकार में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार में अब महिलाएं पुरुषों को रोजगार दे रही हैं.

शाहनवाज हुसैन ने अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि अब बिहार में महिलाएं पुरुषों को रोजगार दे रही हैं. उद्योग विभाग की ओर से महिलाओं के बीच महिला उद्यमी योजना का संचालन किया जा रहा है.

पूरे बिहार में चार हजार महिलाओं को 10-10 लाख रुपये दिए हैं, जिससे महिलाएं उद्योगों का संचालन कर रही हैं, इन उद्योगों में महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी रोजगार मिल रहा है.

बिहार की  महिलाएं न सिर्फ सशक्त हो रही है, बल्कि एक कदम आगे जाकर पुरुषों को लिए भी रोजगार के लिए अवसर खोल रही है. पुरुषों को आजीविका प्रदान कर रही है. उनकी रोजी-रोटी की समस्या का समाधान कर रही है.

यह इस बात का जीता जागता प्रमाण है कि इस आधुनिक युग में महिलाएं अब किसी से पीछे नहीं है, जरुरत है सिर्फ अच्छी और समान शिक्षा देने की, अवसर प्रदान करने की, हमारी सरकार महिलाओं को वह हर अवसर प्रदान कर ही है, जिससे के वे जीवन में एक अच्छा मुकाम प्राप्त कर सकें.  महिला उद्यमी योजना इस दिशा में उठाया गया कदम है.

रिपोर्ट-शक्ति

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...