Hazaribagh: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का वन भूमि पर बनने का लोगों ने किया विरोध

Hazaribagh: जिले के सदर प्रखंड के सखिया पंचायत अंतर्गत गुडुवा जंगल में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य का स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जोरदार विरोध किया है।

उनका कहना है कि यह इलाका हाथियों के आने-जाने का पारंपरिक कॉरिडोर रहा है। हाथियों का झुंड आए दिन इस जंगल और समीप के तालाब तक पानी पीने के लिए पहुंचता है। ऐसे में जंगल क्षेत्र में बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय बनाना भविष्य में बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

Hazaribagh: ग्रामीणों ने की ये मांग

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई एकड़ आम गैर-मजरूआ भूमि खाली पड़ी है, जहां स्कूल का निर्माण आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने विभाग से अपील की है कि जंगल की भूमि से छेड़छाड़ न की जाए और निर्माण कार्य को आम गैर-मजरूआ भूमि पर स्थानांतरित किया जाए ताकि वन क्षेत्र और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रह सकें। वन भूमि पर निर्माण को लेकर जब शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...

Simdega Murder Case: प्रेमिका को जंगल ले गया, फिर दफनाया शव;...

Simdega Murder Case: झारखंड के सिमडेगा में युवती के अपहरण की शिकायत के पीछे छिपी हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है।...