कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बाथरुम से मिला संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा का शव

Chatra– इटखोरी थाना क्षेत्र का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बाथरुम से एक छात्रा की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. छात्रा की पहचान करनी गांव निवासी मीना कुमारी के रुप में की हुई है.

बताया यह भी जा रहा है परिजनों को छात्रा की मौत की इटखोरी स्वास्थ्य केन्द्र से मिला. जबकि विद्यालय प्रबंधन के द्वारा बीमार रहने की बात बतायी जा रही थी. जबकि स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों का  कहना था कि छात्रा की मौत काफी देर पहले ही हो गयी थी.  स्वास्थ्य केन्द्र से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है.

परिजनों ने लगाया विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप 

परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. आरोप यह भी है कि जिस दौरान घटना घटी उस दौरान विद्यालय की वार्डन माधुरी कुमारी बगैर छुट्टी परिसर से गायब थी. उन्होंने अपना प्रभार मौखिक रूप से विद्यालय की दूसरी शिक्षिका बबली यादव को सौंप रखा था.  जिस समय परिजन विद्यालय पहुंचे थे, बाथरूम पूरी तरह से सूखा हुआ था. लेकिन अस्पताल से लौटने के बाद बाथरूम वाले इलाके में पानी भरा मिला. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर साक्ष्य मिटाने के लिए आनन-फानन में बाथरूम सफाई और पानी भरने का भी आरोप लगाया है.

प्रत्यक्षदर्शियों और स्कूल प्रबंधन का बयान विरोधाभाषी

वार्डन का कहना है कि प्रार्थना की घंटी बजने के बाद मीना की खोज की गयी, जिसके बाद घायल अवस्था में उसकी लाश मिली.  जबकि प्रत्यक्षदर्शी छात्राओं का कहना है कि मीना तड़के सुबह ही बाथरुम में गिरी मिली थी, बावजूद इसको करीबन एक घंटे के बाद अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रुप से बीमार छात्रा को एक घंटे के बाद अस्पताल ले जाना विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

 

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...

Ranchi Crime News: करमटोली चौक पर 12वीं की छात्रा से छेड़खानी,...

 रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप...

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...