इश्क में गिरफ्तार युवक बना चोर, गर्लफ्रेंड को देता था महंगें गिफ्ट

दिन की शुरुआत चरस से, शाम को हसीनाओं के साथ जमती थी महफिल 

RANCHI– इश्क में गिरफ्तार युवक बना चोर- कोतवाली थाना क्षेत्र के एक इलेक्ट्रोनिक दुकान में काम करने वाला युवक अपनी प्रेमिका को महंगें गिफ्ट देने के चक्कर में चारी करता पकड़ा गया है.

बताया जा रहा है कि संजय करीबन दो वर्षों से  इलेक्ट्रोनिक दुकान में काम करता था, इसी दौरान उसकी दोस्ती एक कॉल गर्ल से हुई, बाद में यह दोस्ती उसकी कमजोरी बन गयी. लेकिन उस संजय की दोस्ती सिर्फ एक कॉल गर्ल से ही नहीं रही, वह तो कपड़े की तरह गर्लफ्रेंड बदलने का शौक पालने लगा.

कपड़े की तरह बदलता था गर्लफ्रेंड

दिन की शुरुआत चरस से और शाम को हसीनाओं की महफिल 22Scope News

दिन की शुरुआत चरस के साथ और शाम को शराब के साथ हसीनाओं की महफिल, यही उसकी जिंदगी थी. लेकिन यह शाहखर्ची कितने दिनों तक टिकती, पैसे की कमी पड़ने लगी. इसके बाद उसने उसी इलेक्ट्रोनिक दुकान में चोरी करने की शुरुआत की, जिसमें वह काम करता था, लेकिन वह भी बेहद शातीराना अंदाज में.

दुकानदार बार-बार पूछता कि इतना पैसा आता कहां से है, संजय का एक ही जवाब होता कि वह शेयर मार्केट में पैसा लगाकर अपनी कमाई करता है. सेठ हर बार निरुतर हो जाता. लेकिन उसका संदेह बना रहता.

इधर संजय गल्ले से उतने ही पैसा निकासी करता, जितने की उसे दिन भर में जरुरत होती, लेकिन निकालता हर दिन था, गल्ले में लाखों रुपया पड़ा रहता था, उसमें से हजार दो हजार निकालने पर सेठ का ध्यान इस पर नहीं जाता था. कभी पकड़  में नहीं आता.

बेहद शातिराना अंदाज में करता था चोरी 

चोरी का तरीका भी बेहद सघा था, संजय ने लॉकर का डुप्लीकेट चाभी बना लिया था, जब सब खा पीकर सो जाता, तब वह दूसरे रास्ते से आकर हजार दो हजार, जरुरत के हिसाब से निकासी कर लेता. लेकिन एक दिन उसके भूल कर दी.

दलकश हसीनाओं से सजी महफिल
दिलकश हसीनाओं सजी महफिल

दुकान मालिक को इस बात का संदेह होने लगा था कि उसके गल्ले से रुपये की निकासी हो रही है, उसने रुपये में चिह्न लगाकर रखना शुरु कर दिया, और एक दिन संजय ने गल्ले से निकाले गये एक 500 का नोट का चेंज करने के लिए दुकानदार को ही दे दिया, दुकान मालिक ने नोट पर अपना चिह्न देखा. उसके बाद वर्षों से हो रहे इस चोरी का पर्दाभाश हो गया.

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर मामले की जांच कर रही है. आरोपी संजय से पूछताछ की जा रही है.

 

रिपोर्ट- मुर्शिद

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...