चिराग पासवान की बिहारवासियों से रिकार्ड तोड़ मतदान की अपील, गांव पहुँच किया मतदान, राहुल गांधी से पूछा सवाल

चिराग पासवान की बिहारवासियों से रिकार्ड तोड़ मतदान की अपील, गांव पहुँच किया मतदान, राहुल गांधी से पूछा सवाल,

पटना : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले चरण के मतदान को लेकर तमाम मतदाता भाइयों साथियों से अपील की और कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करे ताकि पहले चरण में रिकार्ड बने। केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने गांव पहुँच कर मतदान किया।

DIARCH Group 22Scope News

चिराग की अपील,अपने भविष्य के लिये जिस पर भरोसा हो उसके पक्ष में करे मतदान

जिसके भी पक्ष में वोट करना है, जिस पर आपको विश्वास है कि आपके भविष्य के लिए उनका नेतृत्व सही रहेगा उनको चुनने का आप काम जरुर करें।

राहुल गांधी का आरोप का दिया जबाब

राहुल गांधी ने कहा कि एक ब्राजील महिला ने 22 बार वोट किया है । इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि किसके हक में वोटिंग किया है यह भी बता दे. फिजिकली क्या यह संभव है कि आप 22 जगह जा जाकर वोट कर सकते हैं। यह जानकारी भी आपके सामने आई है तो आप क्यों नहीं कोर्ट का रास्ता अपनाते हैं।

सरकार की जिम्मेदारी नहीं है आपने शिकायत की इस तरीके से हो रहा है आपकी शिकायत के ऊपर चुनाव आयोग ने SIR की प्रक्रिया का इस्तेमाल कर रहा है और आपको उससे भी दिक्कत है। मुझे लगता है कि उनके पास इतना ही इनको विश्वास है अपनी जानकारी के ऊपर तो उनका कोर्ट का रास्ता अपनाना चाहिए न्यायालय में जरूर जाना चाहिए।

एकजुट हो करे मतदान

गिरीराज सिंह ने बुर्का को लेकर के महिलाओं को कहा कि वोटिंग देने बुर्का मैं जाए तो चेहरा जरूर देखा है इस पर चिराग पासवान ने कहा कि बिना मतलब के हिंदू मुस्लिम की विवाद वाली बातें हैं फिलहाल आज की तारीख में सबको एकजुट होकर मतदान का अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...