वोटिंग के बाद लालू यादव ने किया ट्वीट, लिखा- तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज यानी छह नवंबर को पहले चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू है। इस बीच कई बड़े नेताओं ने सुबह ही वोटिंग कर दिया है। राजधानी पटना में वेटनरी कॉलेज में लालू परिवार ने वोटिंग किया। वोटिंग के दौरान लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, रोहिणी आचार्य और राजश्री यादव ने वेटनरी कॉलेज में वोटिंग किया। वहीं लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने वोट डाला। जबकि तारापुर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने वोट किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुंगेर में वोट डाला जबकि बीजेपी नेता व लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने दरभंगा में वोट किया। वहीं मंत्री नितिन नवीन ने भी अपने बूथ पर जाकर वोटिंग किया।

DIARCH Group 22Scope News

लालू यादव ने वोट डालकर NDA पर किया जोरदार हमला

आपको बता दें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने वेटनरी कॉलेज में अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा है। साथ ही लालू यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पर हमला किया है। उन्होंने वोट के बाद एक्स पर तस्वीर शेयर कर लिखा कि तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव : लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, नितिन नवीन व विजय सिन्हा ने डाला वोट…

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...