जहानाबाद सदर अस्पताल में हंगामा, युवक की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, पूर्व सांसद ने निष्पक्ष जांच की मांग की 

जहानाबाद सदर अस्पताल में हंगामा, युवक की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, पूर्व सांसद ने निष्पक्ष जांच की मांग की 

जहानाबाद : सदर अस्पताल में सुबह उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब इलाज के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार (रामपुर, कल्पा थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर सही इलाज नहीं मिलने और डॉक्टर की लापरवाही के कारण राकेश की मौत हुई है। इससे गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों के साथ धक्का-मुक्की भी की।

Goal 7 22Scope News

पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुँचा था सदर अस्पताल

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे राकेश पेट दर्द की शिकायत लेकर सदर अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज शुरू करने के दौरान वो अचानक बाथरूम गया, जहां गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों ने अस्पताल में शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे गांव और आसपास के कई लोग अस्पताल पहुंच गए, जिससे हालात और बिगड़ गए।

सुचना पर पहुँची पुलिस, स्थिति को नियंत्रित किया

सूचना मिलने के तुरंत बाद टाउन थाने की पुलिस टीम और अस्पताल सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

पूर्व सांसद ने दी परिजनों को सांत्वना, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

घटना की जानकारी मिलने पर घोसी के पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद जगदीश शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा — “यह बेहद दुखद घटना है। अगर इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। परिजन कानून हाथ में न लें, हम न्याय दिलाने में पूरा सहयोग करेंगे।”

परिजनों ने की पोस्टमार्टम की मांग

इधर, परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने भी पूरे मामले की आंतरिक जांच की बात कही है। जिले में चुनावी माहौल के बीच इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img