बिहार चुनाव Live : पहले चरण में दोपहर एक बजे तक 42.31 फीसदी मतदान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस सियासी जंग में कुछ खास सीटें हैं। तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ और तारापुर, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में दोपहर एक बजे तक 42.31 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है। अभी तक सबसे ज्यादा गोपालगंज 46.73 फीसदी और सबसे कम पटना में 37.72 फीसदी मतदान हुए हैं।

Goal 7 22Scope News

बिहार के 18 जिलों में दोपहर 1 बजे तक वोटिंग

बिहार के 18 जिलों में दोपहर एक बजे तक कितना फीसदी मतदान हुआ है उसका आंकड़ा आ गया है। सबसे पहले मधेपुरा जिले की बात करें तो दोपहर एक बजे तक (44.16 फीसदी), सरहसा (44.20 फीसदी), दरभंगा (39.35 फीसदी), मुजफ्फरपुर (45.41 फीसदी), गोपालगंज (46.73 फीसदी), सिवान (41.20 फीसदी), सारण (43.06 फीसदी), वैशाली (42.60 फीसदी), समस्तीपुर (43.03 फीसदी), बेगूसराय (46.02 फीसदी), खगड़िया (42.94 फीसदी), मुंगेर (41.47 फीसदी), लखीसराय (46.37 फीसदी), शेखपुरा (41.23 फीसदी), नालंदा (41.87 फीसदी), पटना (37.72 फीसदी), भोजपुर (41.15 फीसदी) और बक्सर 41.10 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। अभी तक कुल 42.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। बिहार चुनाव आयोग से पल-पल की अपडेट दी जा रही है।

Vote Per 1 22Scope News

पहले चरण में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। पहले चरण में 10.72 लाख नए मतदाता और 7.38 लाख 18-19 आयु वर्ग के मतदाता शामिल हैं। इन 121 सीटों की कुल जनसंख्या लगभग 6.60 करोड़ है, जबकि मतदाता सूची में 3.75 करोड़ नाम दर्ज हैं जो 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव Live : पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी वोटिंग

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...