बिहार चुनाव Live : पहले चरण में शाम 5 बजे तक 60.18 फीसदी मतदान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस सियासी जंग में कुछ खास सीटें हैं। तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ और तारापुर, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में शाम पांच बजे तक 60.18 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है। अभी तक सबसे ज्यादा बेगूसराय 67.32 फीसदी और सबसे कम शेखपुरा में 52.36 फीसदी मतदान हुए हैं।

Goal 7 22Scope News

बिहार के 18 जिलों में शाम 5 बजे तक वोटिंग

बिहार के 18 जिलों में शाम पांच बजे तक कितना फीसदी मतदान हुआ है उसका आंकड़ा आ गया है। सबसे पहले मधेपुरा जिले की बात करें तो शाम पांच बजे तक (65.74 फीसदी), सरहसा (62.65 फीसदी), दरभंगा (58.38 फीसदी), मुजफ्फरपुर (65.23 फीसदी), गोपालगंज (64.96 फीसदी), सिवान (57.41 फीसदी), सारण (60.90 फीसदी), वैशाली (59.45 फीसदी), समस्तीपुर (66.65 फीसदी), बेगूसराय (67.32 फीसदी), खगड़िया (60.65 फीसदी), मुंगेर (54.90 फीसदी), लखीसराय (62.76 फीसदी), शेखपुरा (52.36 फीसदी), नालंदा (57.58 फीसदी), पटना (55.02 फीसदी), भोजपुर (53.24 फीसदी) और बक्सर 55.10 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। अभी तक कुल 42.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। बिहार चुनाव आयोग से पल-पल की अपडेट दी जा रही है। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी।

5 bje 22Scope News

पहले चरण में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। पहले चरण में 10.72 लाख नए मतदाता और 7.38 लाख 18-19 आयु वर्ग के मतदाता शामिल हैं। इन 121 सीटों की कुल जनसंख्या लगभग 6.60 करोड़ है, जबकि मतदाता सूची में 3.75 करोड़ नाम दर्ज हैं जो 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव Live : पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 53.77 फीसदी मतदान

स्नेहा राय की रिपोर्ट

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...

Bihar Flood Update 2026: गंगा का बढ़ा जलस्तर, बिहार में 10.26...

Bihar Flood Update 2026: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में...