बिहार चुनाव Live : पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 53.77 फीसदी मतदान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस सियासी जंग में कुछ खास सीटें हैं। तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ और तारापुर, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में दोपहर तीन बजे तक 53.77 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है। अभी तक सबसे ज्यादा बेगूसराय 59.82 फीसदी और सबसे कम पटना में 48.69 फीसदी मतदान हुए हैं।

Goal 7 22Scope News

बिहार के 18 जिलों में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग

बिहार के 18 जिलों में दोपहर तीन बजे तक कितना फीसदी मतदान हुआ है उसका आंकड़ा आ गया है। सबसे पहले मधेपुरा जिले की बात करें तो दोपहर तीन बजे तक (55.96 फीसदी), सरहसा (55.22 फीसदी), दरभंगा (51.75 फीसदी), मुजफ्फरपुर (58.40 फीसदी), गोपालगंज (58.17 फीसदी), सिवान (50.93 फीसदी), सारण (54.60 फीसदी), वैशाली (53.63 फीसदी), समस्तीपुर (56.35 फीसदी), बेगूसराय (59.82 फीसदी), खगड़िया (54.77 फीसदी), मुंगेर (52.17 फीसदी), लखीसराय (57.39 फीसदी), शेखपुरा (49.37 फीसदी), नालंदा (52.32 फीसदी), पटना (48.69 फीसदी), भोजपुर (50.07 फीसदी) और बक्सर 51.69 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। अभी तक कुल 42.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। बिहार चुनाव आयोग से पल-पल की अपडेट दी जा रही है। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी।

Amit Kumar Pandey 22Scope News

पहले चरण में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। पहले चरण में 10.72 लाख नए मतदाता और 7.38 लाख 18-19 आयु वर्ग के मतदाता शामिल हैं। इन 121 सीटों की कुल जनसंख्या लगभग 6.60 करोड़ है, जबकि मतदाता सूची में 3.75 करोड़ नाम दर्ज हैं जो 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

3 Bje 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव Live : पहले चरण में दोपहर एक बजे तक 42.31 फीसदी मतदान

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे विजय सिन्हा, जिला प्रशासन की तरफ...

लखीसराय : स्थानीय विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां लखीसराय के डीएम मिथलेश मिश्र ने फूलों...

LPG Price Hike Update: मिडिल ईस्ट संकट का असर, कमर्शियल सिलेंडर...

 मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 220 रुपये तक बढ़े, जानें नए रेट और आम लोगों पर असर।LPG...

Crime News: ज्वेलर ने 13 साल के बच्चे से करवाई 15...

 रांची के हिनू में ज्वेलरी दुकानदार ने 13 साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर 15 लाख के जेवर चोरी कराए, डोरंडा थाना में मामला दर्ज।Crime...

New Financial Year Update: नया वित्त वर्ष शुरू, टैक्स, बैंकिंग, टोल...

 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष लागू, टैक्स, टोल, पैन कार्ड, रेलवे और फ्लाइट सेवाओं में कई बड़े बदलाव, जानें आपके ऊपर क्या असर...

 Land Mutation Crisis: एकड़-डिसमिल विवाद में फंसा म्यूटेशन, हजारों खरीदार परेशान

झारखंड में जमीन म्यूटेशन की प्रक्रिया में गड़बड़ी, एकड़-डिसमिल अंतर से आवेदन रद्द, खरीदारों को लोन और योजनाओं में हो रही दिक्कत।Land Mutation Crisis...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img