Advertisment

दूसरे चरण की तैयारी में मोदी से लेकर राहुल, खड़गे और तेजस्वी, घुआँधार चुनावी दौरा में झोंकी ताकत,

दूसरे चरण की तैयारी में मोदी से लेकर राहुल, खड़गे और तेजस्वी, घुआँधार चुनावी दौरा में

झोंकी ताकत,

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। पहले चरण में मतदाताओं की बढी भागीदारी से बेहतर परिणाम की आशा में सभी दल गदगद है। ऐसे में सभी प्रमुख दलों के स्टार प्रचारक पूरे जोश में हैं और अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, और तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेता शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों में प्रचार में उतरे।

Goal 7 22Scope News

मोदी और अमित शाह ने संभाला मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज औरंगाबाद और कैमूर में चुनावी सभाएं करेंगे। वहीं भाजपा के रणनीतिक चेहरे और गृहमंत्री अमित शाह की सभाएं जमुई, भागलपुर और पूर्णिया में प्रस्तावित हैं। दोनों नेताओं की सभाओं को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राहुल गांधी और खरगे का कांग्रेस कैंपेन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शुक्रवार को भागलपुर और बांका जिलों में जनसभाएं करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गया और रोहतास में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं करेंगे।

तेजस्वी यादव की मैराथन रैलियां

राजद नेता तेजस्वी यादव की शुक्रवार को कई सभाएं निर्धारित हैं। वे पूर्णिया, अररिया, भागलपुर और बांका जिलों में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तेजस्वी अपने हर भाषण में बेरोजगारी और महंगाई को मुद्दा बना रहे हैं।
सचिन पायलट और अखिलेश यादव भी मैदान में

सचिन पायलट कटिहार में तो अखिलेश यादव रफीगंज में करेंगे चुनावी सभा

कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट आज कटिहार में जनसभा करेंगे। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रफीगंज (औरंगाबाद) में सभा को संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं के आगमन से विपक्षी गठबंधन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रशांत किशोर का नवादा में रोड शो

जनसुराज आंदोलन के नेता प्रशांत किशोर आज नवादा में विशाल रोड शो करेंगे। उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़े :  Bihar Election 2025: पीएम मोदी को ‘बकरा’ दिखाने बकरा गाड़ी से पहुंचा मोदी फैन, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...