Advertisment

Weather Report: यूपी के इन शहरों का गिरेगा पारा, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Weather Report: यूपी में भी अब मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. बताया जा रहा है कि पश्चिमी यूपी में ठंड ने दस्तक दे दी है. प्रदेश में रात के समय तापमान में गिरावट साफ देखने को मिल रही है. जिसे देखते हुए वहां के लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकालना और पहनना शुरू कर दिया है.

3 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरेगा पारा

भारतीय मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. बताया जा रहा है कि इस बार यूपी में काफी अधिक ठंड पड़ने वाली है. प्रदेश में तीन दिन के भीतर लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस पारा गिरेगा. संभावना ये भी जताई जा रही है कि अब ये गिरावट दिन प्रतिदिन देखने को मिलेगी और प्रदेश के पूरे इलाके में ठंड अपने चरम पर पहुंच जाएगा. इस बार पड़ने वाली अधिक ठंड के पीछे की वजह पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी को बताया जा रहा है. हवाओं में अब नमी का अनुभव देखा जा रहा है.

Lucknow पहुंचे आजम खान, सपा चीफ से की घर जाकर मुलाकात

UP Weather Report : दिन सामान्य रहेगा मौसम

वैज्ञानिकों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रात के समय तापमान में गिरावट आएगी. मगर दिन के समय तापमान सामान्य रहेगा. समय के साथ यूपी के कई इलाकों में कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा. लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, बरेली, बस्ती, अयोध्या और गोरखपुर जैसे शहरों में ठंड अपना कहर बरपाएगी. रात के समय इन शहरों में कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग ने यूपी के पूर्वी और पश्चिमी भागों में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है. 7 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक प्रदेश के कई जिलों में सुबह और देर रात हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है. संभावना ये भी जताई जा रही है कि गंगा के मैदानी इलाकों में ठंड का असर अधिक देखने को मिलेगा.

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते गिरफ्तार, CID का बड़ा एक्शन;...

 JPSC धांधली मामले में CID ने पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को गिरफ्तार कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर उनसे लगातार...

JPSC Student Protest: पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचे...

 रांची में JPSC JSSC छात्रों ने मुख्य रास्ते के बजाय पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचकर सातवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। पुलिस...

JPSC Student Protest: विधानसभा के पास छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल!

रांची में JPSC JSSC छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई छात्र घायल हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से...