क्रिसमस के बाद यूपी और दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड

डिजिटल डेस्क : क्रिसमस के बाद यूपी और दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड। क्रिसमस के त्यौहार यानी 25 दिसंबर के बाद यूपी और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार बन रहे हैं। उसके बाद यूपी में कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार व्यक्त किए गए हैं।

यूपी में अभी में ठंड का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर ठंड और कोहरा का कहर भी जारी है। हालांकि, दिन के समय अभी भी धूप निकल रही है, जिससे आम लोगों को दोपहर में बड़ी राहत मिल रही है।

क्रिसमस से पहले भी यूपी के पश्चिमी हिस्से में बूंदाबांदी वाले माहौल के संकेत लेकिन मौसम विभाग का आकलन है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते होने वाली क्रिसमस के बाद वाली बारिश कड़ाके वाली ठंड को पसरने में मदद देगी।

यूपी में क्रिसमस के तुरंत बाद से 28 तक हल्की बारिश के संकेत

मौसम विभाग के ताजा आकलन के मुताबिक, क्रिसमस पर्व यानी 25 दिसंबर के ऐन बाद मौजूदा मौसमी मिजाज तनिक बदलेगा और बारिश के आसार बनेंगे। 24 और 25 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के साथ ही देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।

22 दिसंबर से सक्रिय हो रहे दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण प्रदेश में आने वाली नम हवाओं के साथ प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप 23 दिसम्बर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी संग बौछारें पड़ने के साथ न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण 26 दिसम्बर की देर शाम पश्चिमी यूपी से शुरू होकर 27 दिसंबर को लखनऊ समेत प्रदेश के अनेक हिस्सों में संभावित हल्की से मध्यम बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आने, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में उछाल आने की प्रबल संभावना है।

ठंड का मौसम
ठंड का मौसम

29 दिसंबर में यूपी में तेजी से गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने कहा – पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने अपने ताजा आकलन में रविवार को बताया है कि अगले चंद दिनों में यूपी और दिल्ली में मौसमी मिजाज में तेजी से बदलाव दिख सकता है। 28 दिसम्बर को बारिश में कमी आने के साथ ही 29 दिसंबर से मौसम शुष्क होने के फलस्वरूप न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है।

क्रिसमस के बाद होने वाली बारिश के चलते न केवल यूपी बल्कि  राजधानी में ठंड में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं एक बार फिर राजधानी में बारिश के बाद ठंड में वृद्धि होगी।

ठंड का मौसम
ठंड का मौसम

दिल्ली में मौसमी मिजाज के लिए विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट…

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने मंगलवार को यलो अलर्ट जारी किया है। फिर 26 दिसंबर को हल्की वर्षा और 27 दिसंबर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है या बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

ठंड का मौसम
ठंड का मौसम

27 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ सकती है। इस माह अब तक एक दिन नौ दिसंबर को कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई थी। उस दिन दिल्ली में 0.10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इस कारण राजधानी में ठंड में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं एक बार फिर राजधानी में बारिश के बाद ठंड में वृद्धि होगी।

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...