राहुल के सभा में उमड़ा जनसैलाब, प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

बांका : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार पूरे जोरों पर है। इस क्रम में अमरपुर प्रखंड के कठैल मैदान पर शुक्रवार दिन के दोपहर करीब एक बजे महागठबंधन के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक ऐतिहासिक सभा को संबोधित किया। संबोधन करते हुए गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा वोट चोरी किया जा रहा है। हरियाणा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ आदी राज्यों में वोट चोरी कर सत्ता पाने का प्रयास किया गया।

Goal 7 22Scope News

PM और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लाखों मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि अभी बिहार में पहले चरण का चुनाव संपन्न हुआ है। जिसमें भाजपा नेता ने दिल्ली में फिर बिहार में चुनाव के दौरान मतदान किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लाखों मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया। देश के प्रधानमंत्री अपने चुनावी भाषण के दौरान कहते हैं कि हमने डाटा का दर कम कर दिया है। बिहार के लोग आसानी से रील्स बनाईए, क्या रील्स बनाने से जेब में पैसा आ जाएगा?

राहुल ने कहा- BJP वाले बिहार के मुख्यमंत्री की मदद से अडानी-अंबानी को एक रुपए प्रति एकड़ की दर से जमीन दे रहे हैं

उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री कहते हैं कि बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं है। लेकिन भाजपा वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की मदद से अडानी, अंबानी को एक रुपए प्रति एकड़ की दर से जमीन दे रहे हैं। आज भी बिहार के लोग देश के कई राज्यों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। जात-पात के नाम पर भाजपा वाले आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम नफरत की बाजार में मोहब्बत का फूल खिलने का काम करते हैं।

महागठबंधन की सरकार बनने पर नालंदा विश्वविद्यालय का विस्तारीकरण किया जाएगा – राहुल

राहुल ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर नालंदा विश्वविद्यालय का विस्तारीकरण किया जाएगा। आज गरीब के बच्चे पुरी मेहनत व इमानदारी से पढ़ाई करते हैं लेकिन परीक्षा देने के समय पेपर लीक हो जाती है। मजबूरीवश होनहार छात्र दुसरे राज्यों में मजदूरी करने चले जाते हैं। कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार से पुरी तरह से पलायन रोकी जाएगी। युवाओं को कम ब्याज पर बैंको से कर्ज मुहैया कराया जाए लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह को अपना किमती वोट देकर विजयी बनाने बनावे।

यह भी पढ़े : पवन खेड़ा का NDA सरकार पर हमला, कहा- 62 हजार करोड़ में गिनये कितने होते हैं जीरो

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...