Lawrence Bishnoi गैंग ने दी सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी! जानें क्या है मामला

Lawrence Bishnoi गैंग एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस बार मामला बीजेपी सांसद रवि किशन से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि इस बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बीजेपी सांसद रवि किशन है. सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तरफ से उनके ज्योतिष प्रवीन शास्त्री के मोबाइल पर आया है. ज्योतिष प्रवीन शास्त्री ने बताया कि उन्हें 4 नवंबर को एक कॉल आया.

कॉल उठाने पर सामने से कहा गया कि इस बार मोदी और योगी दोनों चले जाएंगे. उसने प्रवीन शास्त्री को जान से मारने और सांसद रवि किशन को भी देख लेने की धमकी दी. धमकी भरे कॉल के बाद आरोपियों ने उनके व्हाट्सएप पर एक तस्वीर भेजी. तस्वीर में रवि किशन और भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला की फोटो पर क्रॉस बना हुआ था. लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक तब गया जब उन्होंने सामने वाले के व्हाट्सएप पर लगी तस्वीर देखी. ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की थी.

रवि किशन के समर्थक सरकार से कर रहे हैं यह मांग

इस धमकी भरे कॉल के बाद से रवि किशन के समर्थक एक्शन में आ गए हैं. सभी सरकार से मांग कर रहे हैं कि सांसद रवि किशन की सुरक्षा बढ़ाई जाए. क्योंकि रवि किशन लगातार जनता के बीच आना जाना करते रहते हैं. ऐसे में कोई भी इनपर आसानी से हमला कर सकता है. बता दें, रवि किशन लगातार बिहार चुनाव में प्रचार को लेकर यूपी से बिहार आना जाना कर रहे हैं और बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

Lawrence Bishnoi गैंग – इससे पहले भी मिल चुकी है रवि को मारने की धमकी

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले भी रवि किशन को मारने की धमकी मिल चुकी है. धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. अभी जांच टीम आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है. अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर को उन्हें फोन करके धमकी दी थी कि अगर वह बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए आए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी.

जिसके बाद पुलिस की टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए लुधियाना से आरोपी को गिरफ्तार किया था. बता दें, आरोपी यादव के ठिकाने में छिपा हुआ था. ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ठिकाने की रेकी की और छापेमारी करते हुए आरोपी को दबोच लिया था.

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img