एनडीए की विशाल जनसभा में गरजे मोदी, बोले विपक्ष को 65 बोल्ट का झटका लगा है, अब Hands Up नहीं Start Up युग की शुरूआत होगी

एनडीए की विशाल जनसभा में गरजे मोदी, बोले विपक्ष को 65 बोल्ट का झटका लगा है, अब Hands Up नहीं Start Up युग की शुरूआत होगी

पटना/सीतामढ़ी : दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में पीएम मोदी ने सीतामढ़ी में एनडीए कि विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये माता सीता की पुण्य भूमि को प्रणाम किया कहा कि जनता ने जंगलराज वालो को 65 वोल्ट का झटका दिया है और बता दिया है कि इस बार भी एनडीए की ही सरकार बनेगी। चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने NDA के विकास को चुना है।बिहार की बहनों-बेटियों ने भी NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है।

DIARCH Group 22Scope News

माता सीता की भूमि को किया नमन,बोले मां सीता के आशीर्वाद से फिर विकसित होगा बिहार 

सीतामढ़ी में उमड़ा सैलाब साफ संदेश दे रहा है कि नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार।
आज मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं, मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बिहार बनेगा। ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य क्या होगा, आपकी संतानों का भविष्य क्या होगा। इसलिए ये चुनाव बहुत अहम है।

22Scope News

 चुनाव तय करेगा आपके बच्चों का भविष्य, राजद की सरकार में बच्चे बनेंगे रंगदार

ये चुनाव बिहार के आने वाले भविष्य को तय करेगा,आप अपने बच्चों का भविष्य कैसा चाहते है ये तय होगा। उन्होंने पूछा कि बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा। आप देखिये RJD वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है। आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए। आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं। RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है।

G5NmxVbbgAA8vL2 1 22Scope News

बिहार में Hands Up नहीं Start Up युग की शुरूआत होगी

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि अब बिहार में hands up कहने वालों के लिए जगह नहीं है। अब तो बिहार में startup के सपने देखने वाले चाहिए। हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप दे रहे हैं। हमारे बच्चे खेल में आगे बढ़ें, इसलिए हम उन्हें बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल और वालीबॉल दे रहे हैं।

राजद का मतलब बताया – कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु:संस्कार और करप्शन

प्रधानमंत्री ने सभा में जंगलराज का मतलब है – कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु:संस्कार और करप्शन। ये कु:संस्कार से भरे हुए लोग हैं, कुशासन का राज चाहते हैं।

सामाजिक न्याय वाले बिहार का माहौल राजद ने खत्म कर दिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी, भोला पासवान शास्त्री जी जैसे महान नेताओं ने बिहार को सामाजिक न्याय और विकास का विश्वास दिया था लेकिन, जैसे ही बिहार में जंगलराज आया, बिहार में बर्बादी का दौर शुरू हो गया। RJD वालों ने बिहार में विकास का पूरा माहौल ही खत्म कर दिया।

राजद के 15 वर्ष के शासन फैक्ट्रियां बंद हो गई, इनके मुँह से विकास की बातें अच्छी नही लगती

ये RJD और कांग्रेस वाले उद्योगों की ABCD भी नहीं जानते। ये उद्योगों में सिर्फ ताले लगाना जानते हैं। 15 वर्ष में एक भी बड़ा कारखाना बिहार में नहीं लगा। यहीं मिथिला में जो मिलें और फैक्ट्रियां थी, वो भी बंद हो गई। 15 वर्ष के जंगलराज में कोई भी बड़ा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बिहार में नहीं बना। इसलिए, जंगलराज वालों के मुंह से विकास की बातें सिर्फ और सिर्फ सफेद झूठ है।

एनडीए शासन में बदल रहा बिहार

उन्होंनें कहा कि नीतीश जी सरकार आने से माहौल बदला है और फिर जनता का भरोसा लौटा है। अब निवेशक बिहार आने के लिए उत्सुक हैं।यहां अच्छी सड़कें बन रही हैं, रेल और हवाई कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। बिजली के नए-नए कारखाने बन रहे हैं, यहां जो रीगा चीनी मिल है, वो फिर से शुरू हो गई है। आने वाले समय में बिहार में ऐसी मिलें और फैक्ट्रियां बनाने का काम और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

एनडीए ने किया विरासत का सम्मान, राजद-कांग्रेस करती है आस्था और मां-बहनों को अपमान

एनडीए के शासनकाल में विरासत को सम्मान मिल रहा है। माता सीता के जन्म स्थल को विश्व में मानचित्र पर लाने के लिये हम प्रयासरत हैं।हम इस क्षेत्र को रामायण सर्किट से जोड़ रहे हैं।सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए सीधी रेल सेवा भी इसी प्लान का हिस्सा है।आपके दामाद जी तो खुद प्रभु श्रीराम हैं। अयोध्या में सीतामढ़ी के दामाद जी का भव्य मंदिर बन गया है। अब माता के मायके की बारी है। पुनौरा धाम की भव्यता अब पूरी दुनिया देखेगी।

वही दूसरी तरफ राजद-कांग्रेस अपकी आस्था और मां बहनों की इज्जत से खिलवाड़ कर रह है। ऐसा अपमान करने वालों को सजा अवश्य मिलनी चाहिए।

अगला पांच साल अहम है

बिहार में आधारभूत संरचना का पूर्ण विकास हो चुका है अब विकास को रफ्तार देने की जरूरत है और अगला पांच साल अहम है। इसलिये आगामी 11 तारीख को एनडीए के समर्थन में आप सबको वोट की चोट करना है।

ये भी पढ़े : तेजस्वी के जन्मदिन पर समर्थकों ने पोस्टर लगाए, उन्हें युवा मुख्यमंत्री के रूप में बधाई दी

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...