बेतिया में मोदी की अंतिम सभा, कहा- नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार

बेतिया : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए कल यानी शाम पांच बजे आखिरी दिन है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को बेतिया के चनपटिया में विशाल जनसभा को संबोधित किया। चंपारण सत्याग्रह की ये धरती, संकल्प की धरती है। आज जब हम विकसित बिहार का संकल्प लेकर चले हैं, तो फिर से चंपारण की भूमिका बहुत अहम है।

Goal 7 22Scope News

विधानसभा चुनाव के चुनाव अभियान की ये एक प्रकार से मेरी समापन रैली है – नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेतिया का ये जनसैलाब चंपारण का मूड बता रहा है। बिहार में इस विधानसभा चुनाव के चुनाव अभियान की ये एक प्रकार से मेरी समापन रैली है। मैंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पवित्र जन्मस्थली से आशीर्वाद लेकर, चुनाव अभियान शुरू किया था। आज यहां पूज्य बापू के सत्याग्रह की भूमि चंपारण में इस चुनाव अभियान की ये मेरी आखिरी सभा है। नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार। यहां बिहार के नौजवानों ने महिलाओं ने गरीब भाई-बहनों ने, मध्यम वर्ग ने, किसानों ने कंधे से कंधा मिलाकर एनडीए के समर्थन में चुनाव प्रचार खुद संभाल लिया।

PM Betia 2 22Scope News

ये चुनाव NDA का कोई नेता नहीं, बल्कि बिहार की जनता ये चुनाव लड़ रही है – PM

पीएम ने कहा कि मैं कह सकता हूं कि ये चुनाव एनडीए का कोई नेता नहीं, बल्कि बिहार की जनता ये चुनाव लड़ रही है। अपने पूरे चुनावी अभियान के दौरान मैंने देखा है कि एक रैली दूसरी रैली का रिकॉर्ड तोड़ देती थी, एक के बाद एक रिकॉर्ड टूटते गए। पहले चरण के मतदान में भी सारे रिकॉर्ड आपने तोड़ दिए हैं, देश आजाद हुआ तब से अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

मैंने बिहार के सपनों और संकल्पों को लेकर इस चुनाव अभियान में व्यापक चर्चा की है। एनडीए की डबल इंजन सरकार ने क्या किया है और आगे क्या करने जा रही है, अपना काम और भविष्य का रोडमैप हमने बिहार की जनता के सामने रखा है।

PM Betia 3 22Scope News

PM मोदी ने कहा- चंपारण ने RJD और कांग्रेस के जंगलराज का सबसे डरावना रूप देखा है

बेतिया ने चंपारण ने राजद और कांग्रेस के जंगलराज का सबसे डरावना रूप देखा है। जंगलराज वालों ने सत्याग्रह की इस पुण्य भूमि को लठैतों और डकैतों का गढ़ बना दिया था। आए दिन यहां हत्याकांड होते थे, बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल था। ये सारी बातें मैं आपको इसलिए याद दिला रहा हूं, क्योंकि जहां कानून का राज खत्म होता है, वहां सबसे पहले गरीब, वंचित और पीड़ित बेहाल होता है। जहां कट्टे और रंगदारी का राज चलता है, वहां नौजवानों के सपने दम तोड़ देते हैं। जहां गुंडाराज होता है, वहां दुकानदारी चौपट हो जाती है, व्यापार और कारोबार ठप्प पड़ जाता है।

बिहार की पहचान food processing के पावरहाउस के रूप में होगी – नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि आज बेतिया से मैं बिहार के हर माता-पिता, बिहार की हर बहन-बेटी, बिहार के हर नौजवान से कहूंगा कि वो दिन दूर नहीं, जब बिहार की पहचान food processing के पावरहाउस के रूप में होगी, जब बिहार की पहचान टूरिज्म से होगी, बिहार की पहचान टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी से होगी। बिहार ने सामाजिक न्याय की परिभाषा देश को दी है। अब बिहार समृद्ध भारत का, विकसित भारत का नया उदाहरण बनेगा। इसके लिए मैं आज बेतिया का, चंपारण का, आप सबका आशीर्वाद मेरे साथियों के लिए मांगने आया हूं।

PM Betia 4 22Scope News

‘सत्याग्रह की इस पुण्य भूमि को लठैतों और डकैतों का गढ़ बना दिया था’

पीएम ने कहा कि जंगलराज वालों ने सत्याग्रह की इस पुण्य भूमि को लठैतों और डकैतों का गढ़ बना दिया था। आए दिन यहां हत्याकांड होते थे, बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल था। ये सारी बातें मैं आपको इसलिए याद दिला रहा हूं, क्योंकि जहां कानून का राज खत्म होता है, वहां सबसे पहले गरीब, वंचित और पीड़ित बेहाल होता है। जहां कट्टे और रंगदारी का राज चलता है, वहां नौजवानों के सपने दम तोड़ देते हैं। जहां गुंडाराज होता है, वहां दुकानदारी चौपट हो जाती है, व्यापार और कारोबार ठप्प पड़ जाता है।

यह भी देखें :

नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA का सुशासन देखा है – PM मोदी

आपने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का सुशासन देखा है, शांति देखी है, बिहार के लोगों ने सुकून पाया है। लेकिन, इसको जंगलराज से बचाए रखना, ये हम सबकी जिम्मेदारी है। बिहार को तो अभी विकास की नई-नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। मैं राजद की रैली का एक वीडियो देख रहा था। उसमें मीडिया वाले एक बच्चे से सवाल पूछते हैं कि बेटा तू लालटेन वालों की रैली में क्यों आया है। तो वो छोटा सा बच्चा भी माथा ऊंचा करके कहता है कि राजद सरकार रंगदार बनाती है और मैं खुद रंगदार बनना चाहता हूं।

PM Betia 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पूर्णिया में शाह का रोड शो, छतों से बरसे फूल, BJP के झंडों से पटा सड़क

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...