एनएमएल पकरी बरवाडीह ने छात्रों को दिए सोलर लैम्प, बोर्ड परीक्षा की तैयारी में अनियमित बिजली नहीं बनेगी बाधा

Hazaribagh: एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने आज हाई स्कूल, जुगरा के क्लास 10 के विद्यार्थियों को सोलर लैम्प का वितरण किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आनेवाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहायता प्रदान करना और बिजली उपलब्ध न होने के बावजूद पढ़ाई अच्छे से हो सके। सोलर लैम्प वितरण से विद्यार्थियों को अब शाम या रात के समय भी परीक्षा की तैयारी बिना किसी परेशानी के करने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी तैयारी और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेगा।

स्कूल के प्रिंसिपल ने आभार व्यक्त कियाः

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रिंसीपल अरविंद कुमार ने एनएमएल पकरी बरवाडीह परियोजना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा देगा और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सोलर लैम्प वितरण न केवल ऊर्जा की कमी को दूर करेगा बल्कि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। यह प्रयास उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा। इस पहल को स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी सराहा। यह कार्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत शिक्षा के क्षेत्र में एनएमएल की जनहितकारी सोच और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

 

 

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...