आखिरी चरण का प्रचार खत्म करने के बाद पटना लौटे तेजस्वी, राबड़ी आवास पहुंच पिता लालू यादव से लिया आशीर्वाद

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दूसरे चरण का चुनाव कैंपेन आज यानी रविवार की शाम पांच बजे खत्म हो गया है। दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस बीच बिहार में विपक्ष के नेता व महागठबंधन की तरफ से सीएम फेस के उम्मीदवार तेजस्वी यादव चुनावी कैंपेन खत्म करने के बाद अभी थोड़ी देर पहले पटना लौट गए हैं। तेजस्वी के साथ राज्यसभा सांसद संजय यादव के अलावा कई और नेता मौजूद थे।

DIARCH Group 22Scope News

तेजस्वी की गाड़ी MP संजय यादव चलाकर राबड़ी आवास ले आए

आपको बता दें कि चुनावी कैंपेन खत्म करने के बाद तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट से सीधे राबड़ी आवास पहुंचे और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिले और उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं आखिरी चरण के प्रचार खत्म होने के बाद तेजस्वी की गाड़ी सांसद संजय यादव चलाते दिखे। संजय पटना एयरपोर्ट से गाड़ी चलाकर राबड़ी आवास ले आए। जहां बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने आखिरी दिन धुंआधार चुनाव प्रचार किया।

यह भी पढ़े : गुजरात में फैक्ट्री, बिहार में कट्टा! तेजस्वी यादव का पीएम पर बड़ा आरोप- मोदी झूठ की फैक्ट्री चलाते हैं 

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...