गुजरात में फैक्ट्री, बिहार में कट्टा! तेजस्वी यादव का पीएम पर बड़ा आरोप  –  मोदी झूठ की फैक्ट्री चलाते हैं 

गुजरात में फैक्ट्री, बिहार में कट्टा! तेजस्वी यादव का पीएम पर बड़ा आरोप  –  मोदी झूठ की फैक्ट्री चलाते हैं 

भभुआ (कैमूर): बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। सभी दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में आज कैमूर जिले के भभुआ में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

DIARCH Group 22Scope News

देश का दुर्भाग्य है कि खुद प्रधानमंत्री झूठ की फैक्ट्री चला रहे

तेजस्वी ने कहा — “जब मोदी गुजरात जाते हैं तो फैक्ट्री और विकास की बात करते हैं, लेकिन जब बिहार आते हैं तो कट्टा और अपराध की बात करते हैं। देश का दुर्भाग्य है कि खुद प्रधानमंत्री झूठ की फैक्ट्री चला रहे हैं।”

y4 22Scope News

इस बार बहेगी बदलाव की बयार

तेजस्वी ने कहा कि अब बिहार की जनता जाग चुकी है, इस बार झांसे में नहीं आएगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार में बदलाव की बयार बहेगी और जनता तेजस्वी की सरकार बनाएगी।

t2 22Scope News

तेजस्वी ने कहा एक बिहारी सौ पर भारी

भभुआ के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित जनसभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि “एक बिहारी सौ पर भारी”, मेरे जैसा 37 साल का युवक इतना भारी पड़ा कि देश के प्रधानमंत्री तक को बिहार में दौरा करना पड़ रहा है।

तेजस्वी ने जिले की तीनों सीटों — भभुआ से वीरेंद्र कुमार सिंह, चैनपुर से बृज किशोर बिंद, रामगढ़ से अजीत सिंह (राजद प्रत्याशी) और मोहनियां से निर्दलीय प्रत्याशी रवि शंकर पासवान के लिए वोट मांगे। सभा के अंत में तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन पर बिहार की जनता को शुभकामनाएं भी दीं।

ये भी पढ़े :  चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री का तुफानी दौरा,नोखा,बिक्रमगंज,नवीनगर और दिनारा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में की वोट की अपील

ओम प्रकाश तिवारी

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...