Advertisment

Burmu Murder Case: नशे वाला Cough Syrup देने से इनकार पर युवक की गला रेतकर हत्या

बुढ़मू के मतवे गांव में नशे वाला कफ सिरप देने से इनकार पर स्वपन दास की हत्या. आरोपी वारिस अंसारी गिरफ्तार. पुलिस जांच जारी है.


Burmu Murder Case : जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया. नशे वाला कफ सिरप देने से इनकार करने पर युवक वारिस अंसारी ने स्वपन दास की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना सुबह करीब आठ बजे की है.

Burmu Murder Case:

स्वपन दास गांव में किराये पर रहकर ग्रामीणों का इलाज करते थे. सुबह उनके कमरे से चीख की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे. उन्होंने देखा कि कमरा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़कर जब ग्रामीण अंदर घुसे तो स्वपन दास खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे और पास में ही वारिस अंसारी खड़ा था.


Key Highlights:

  • मतवे गांव में सुबह 8 बजे स्वपन दास की गला रेतकर हत्या

  • आरोपी वारिस अंसारी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

  • नशे वाला कफ सिरप न देने पर हुआ विवाद

  • धारदार हथियार से वारदात को दिया अंजाम

  • मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना के रहने वाले


Burmu Murder Case:

तुरंत ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों के मुताबिक वारिस ने दास से नशे वाला कफ सिरप मांगा था. स्वपन दास ने सिरप देने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. इसी दौरान वारिस और उसके साथ आए युवकों ने आवेश में आकर हमला कर दिया.

Burmu Murder Case:

स्वपन दास मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के राजापुर गांव के रहने वाले थे. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...