Commercial Advertisment

Nagri Crime News: ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से लौट रही युवती को बाइक सवार ने मारी गोली, एडचोरो रेलवे क्रॉसिंग के पास वारदात

रांची के नगड़ी में शनिवार रात स्कूटी से लौट रही युवती मनीषा तिर्की को बाइक सवार ने पीठ में गोली मारी। शादी तय होने के बाद घटना, पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच में जुटी।


Nagri Crime News रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र के एडचोरो रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात करीब 8 बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई। दवा दुकान में काम करने वाली मनीषा तिर्की (निवासी – पतराचौली) को अज्ञात बाइक सवार युवक ने पीठ में गोली मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। गोली लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत रिम्स भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मनीषा के भाई बबलू तिर्की ने बताया कि वह रोज की तरह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी। रास्ते में उसने अपनी एक सहेली को लादा चौक के पास उतारा और खुद स्कूटी से आगे एडचोरो की ओर बढ़ गई। तभी पीछे से एक बाइक सवार युवक आया और नजदीक से गोली मार दी।


Key Highlights:

  • नगड़ी थाना क्षेत्र के एडचोरो रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात अपराधियों ने युवती को मारी गोली।

  • स्कूटी से घर लौट रही थी पीड़िता मनीषा तिर्की, हालत गंभीर।

  • मनीषा कटहल मोड़ स्थित दवा दुकान में करती है काम।

  • शादी तय होने के बाद हुई घटना, पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से कर रही जांच।

  • रिम्स में भर्ती, टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश।


Nagri Crime News:

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मनीषा की शादी लोधमा के बरटोला गांव में तय हुई थी। परिवार उसी रिश्ते से संबंधित मेहमानी के कार्यक्रम में गया हुआ था। घर लौटने पर उन्हें मनीषा पर हमले की जानकारी मिली।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवती बयान देने की स्थिति में नहीं है, लेकिन प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास जारी है। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Nagri Crime News:

स्थानीय लोगों के अनुसार, एडचोरो रेलवे क्रॉसिंग के आसपास अक्सर रात में अंधेरा रहता है, जिससे अपराधियों को वारदात में आसानी होती है। पुलिस ने इलाके में गश्ती बढ़ाने की बात कही है।

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...