सियासी रंजिश में RJD नेता के पुत्र पर जानलेवा हमला, सिर पर आई चोट

मोकामा : मोकामा में चुनाव संपन्न होने के बाद सियासी रंजिश में राजद नेता रामशंकर सिंह के इंजीनियर पुत्र शिवम कुमार पर जानलेवा हमले का एक मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक राजद नेता रामशंकर सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। यह घटना रविवार की देर रात की है। दो वाहनों की टक्कर के बाद मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि निर्दलीय प्रत्याशी राहुल कुमार ने इंजीनियर शिवम कुमार के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक का सिर फूट गया। निर्दलीय उम्मीदवार राहुल कुमार ने इंजीनियर की सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

DIARCH Group 22Scope News

सियासी रंजिश में पीड़ित युवक का इलाज पटना के LNJP अस्पताल में चल रहा है

पीड़ित युवक का पटना के राजवंशी नगर के सरकारी अस्पताल लोक नायक जय प्रकाश नारायण में उपचार चल रहा है। युवक का हाथ भी टूट गया है। पीड़ित युवक के पिता राजद नेता ने बताया कि राजद को चुनाव कार्यालय के लिए मकान देने के कारण यह घटना हुई है। पूरे मामले पर दोनों तरफ से मोकामा थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर सीसीटीवी कैमरे जुटाने में लगी है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : छठ घाट के समीप भागमती नदी में डूबे 2 युवक में एक की मौत, एक लापता

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...