छठ घाट के समीप भागमती नदी में डूबे 2 युवक में एक की मौत, एक लापता

आरा : भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के चंदा केवटिया गांव स्थित छठ घाट के समीप भागमती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक बालक की तलाश जारी है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव वार्ड नंबर-5 निवासी स्व. सरयू राम का 30 वर्षीय पुत्र धुरतीरण राम उर्फ घुरफेकन राम है। वह मजदूर था एवं दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा लगते हैं। जबकि लापता बालक उसी गांव के निवासी गोपाल राम का 10 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार है।

Goal 7 22Scope News

छठ घाट पर विवेक कुमार का पैर फिसला और गिर गया

इधर, मृतक भतीजा गोविंद कुमार ने बताया कि वह दोनों अपने गांव से चंदा केवटिया गांव अपना रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। जाने के क्रम में केवटिया गांव स्थित पुल के समीप छठ घाट पर विवेक कुमार का पैर फिसल गया और वह भागमती नदी में धड़ाम से गिर गया। उसे बचाने क्रम में वह भी गिर गया और दोनों युवक डूबने लगे।

यह भी पढ़े : चुनाव ड्यूटी में हार्ट अटैक से मौत,कर्नाटक पुलिस का जवान था मृतक हेड कांस्टेबल

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...