Advertisement
Advertisement
Advertisement

सियासी रंजिश में RJD नेता के पुत्र पर जानलेवा हमला, सिर पर आई चोट

मोकामा : मोकामा में चुनाव संपन्न होने के बाद सियासी रंजिश में राजद नेता रामशंकर सिंह के इंजीनियर पुत्र शिवम कुमार पर जानलेवा हमले का एक मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक राजद नेता रामशंकर सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। यह घटना रविवार की देर रात की है। दो वाहनों की टक्कर के बाद मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि निर्दलीय प्रत्याशी राहुल कुमार ने इंजीनियर शिवम कुमार के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक का सिर फूट गया। निर्दलीय उम्मीदवार राहुल कुमार ने इंजीनियर की सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

DIARCH Group 22Scope News

सियासी रंजिश में पीड़ित युवक का इलाज पटना के LNJP अस्पताल में चल रहा है

पीड़ित युवक का पटना के राजवंशी नगर के सरकारी अस्पताल लोक नायक जय प्रकाश नारायण में उपचार चल रहा है। युवक का हाथ भी टूट गया है। पीड़ित युवक के पिता राजद नेता ने बताया कि राजद को चुनाव कार्यालय के लिए मकान देने के कारण यह घटना हुई है। पूरे मामले पर दोनों तरफ से मोकामा थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर सीसीटीवी कैमरे जुटाने में लगी है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : छठ घाट के समीप भागमती नदी में डूबे 2 युवक में एक की मौत, एक लापता

विकाश कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई पर सरकार का फोकस, जानिए बिहार में...

पटना: बिहार में जल संसाधनों के संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने, बाढ़ नियंत्रण और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने...

सोनपुर मेले में मिलेगा बिहार के पारंपरिक स्वाद का जायका, जानिए...

पटना: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बिहार के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी पर्यटकों...

सोनपुर मेले में इस बार क्या होगा खास? ब्रेक डांस, ड्रैगन...

पटना: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक गतिविधियों के साथ मनोरंजन का भी खास इंतजाम किया जा...