12 नवंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 12 नवंबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह बैठक दोपहर 3 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। इसमें संबंधित विभाग के मंत्री उपस्थित रहेंगे। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

कल झारखंड कैबिनेट की बैठक

कैबिनेट बैठक को लेकर सरकार ने अपनी अधिसूचना में बताया है, “रांची-मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक बुधवार, दिनांक 12 नवम्बर 2025 को अपराह्न 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।”

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 3 नवंबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई थी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में हुई थी। इसमें 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। बैठक में सलीमा टेटे को आवास देने के प्रस्ताव को कैबिनेट में पास किया गया था।

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...

Babulal Marandi Journalist Entry: रिम्स से सदर अस्पताल तक पत्रकारों की...

Babulal Marandi Journalist Entry: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रिम्स, सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...