चुनावी रंजिश में झड़प, 2 घायल, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

गोपालगंज : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के प्रथम चरण के मतदान खत्म होने के बाद गोपालगंज जिले में झड़प की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में बुचेया और जलालपुर कला गांव के बाद अब बनौरा गांव में राजद और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प की घटना हुई है। इस झड़प में दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Goal 7 22Scope News

चुनावी रंजिश को लेकर RJD और BJP समर्थकों के बीच हुआ विवाद

बताया जाता है कि बनौरा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर राजद और बीजेपी समर्थकों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। झड़प में विकास कुमार सिंह और ओमप्रकाश सिंह घायल हो गए। दोनों घायल लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर चुनावी रजनीश को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर सदर एसडीएम अनिल कुमार और एसडीपीओ सदर-2 राजेश कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। बनौरा गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बलों के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।

SDM अनिल कुमार ने बताया- स्थिति अब नियंत्रण में है

एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन इलाके की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि छह नवंबर को बैकुंठपुर विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ था। लेकिन मतदान समाप्ति के बाद से ही क्षेत्र में लगातार झड़प की घटनाएं सामने आ रही हैं। पहले बुचेया गांव में आरजेडी को वोट नहीं देने पर एक दलित परिवार की पिटाई की घटना हुई थी, इसके बाद जलालपुर कला में विवाद हुआ और अब बनौरा गांव तीसरा घटनास्थल बन गया है।

Gopalganj Marpeet 1 22Scope News

घटना चुनावी रंजिश से जुड़ी नहीं है, बल्कि आपसी विवाद के कारण मारपीट हुई है – SP अवधेश दीक्षित

इस बीच, गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि घटना चुनावी रंजिश से जुड़ी नहीं है, बल्कि आपसी विवाद के कारण मारपीट हुई है। वहीं, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम पवन कुमार सिन्हा ने लगातार बढ़ती झड़प की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मतदान समाप्त होने के बाद इस तरह की घटनाएं सभ्य समाज के लिए अनुचित हैं। डीएम ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए 11 नवंबर को जिले के सभी थानों में पुलिस और प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है ताकि स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रहे।

यह भी पढ़े : तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में है डायट सेंटर, SP अवधेश दीक्षित ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण… 

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...