3 स्तरीय सुरक्षा घेरे में है डायट सेंटर, SP ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

गोपालगंज : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में गोपालगंज जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के सभी 2373 मतदान केंद्रों से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच थावे स्थित डायट सेंटर में सुरक्षित रख दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से डायट सेंटर को तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। परिसर के चारों ओर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। गोपालगंज पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि मतगणना से पहले सभी सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर ली गई है।

DIARCH Group 22Scope News

14 नवंबर को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में परिणाम घोषित किए जाएंगे – SP अवधेश दीक्षित

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कहा कि मतगणना के दिन यानी 14 नवंबर को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में परिणाम घोषित किए जाएंगे। इधर, गोपालगंज जिला प्रशासन के अधिकारी भी लगातार डायट सेंटर का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मतगणना स्थल पर सिर्फ अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि गोपालगंज जिले में मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।

यह भी पढ़े : डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी हुए रवाना, आयुक्त ने गया कॉलेज पहुंच कर किया निरीक्षण

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

JCECEB Polytechnic Entrance Exam 2026: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए सभी...

JCECEB Polytechnic Entrance Exam 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन-2026, 12 जुलाई को होगा।...

Ranchi Lohardaga MEMU Train Delay: रांची-लोहरदगा मेमू की लेटलतीफी से परेशान...

Ranchi Lohardaga MEMU Train Delay: रांची-लोहरदगा रेल रूट पर चलने वाली MEMU ट्रेन की लगातार देरी यात्रियों के लिए एक गंभीर समस्या बनती जा रही...

Mithilesh Kumar Singh First Death Anniversary: कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह की...

Mithilesh Kumar Singh First Death Anniversary: शनिवार को रामगढ़ जिले के डांडी ब्लॉक में गिद्दी हॉस्पिटल चौक पर CPI (ML) और बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन...