Advertisment

महगामा में कांग्रेस-बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, भाजपा जिलाध्यक्ष पर पथराव का आरोप

गोड्डा : के महगामा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी सरगर्मी के बीच तनावपूर्ण खबर सामने आई है। कल देर रात कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा की गाड़ी पर पथराव किया गया। संजीव मिश्रा ने इस हमले के लिए कांग्रेस समर्थकों और भाजपा के कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

घटना की शुरुआत तब हुई जब देर रात दोनों पार्टियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस झड़प में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा का दावा है कि उनकी गाड़ी पर कांग्रेस समर्थकों और भाजपा के असंतुष्ट नेता निरंजन सिंह के सहयोगियों ने पथराव किया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की तत्परता के कारण उनकी जान बच पाई।

दूसरी ओर, निरंजन सिंह ने भी भाजपा पर पलटवार करते हुए संजीव मिश्रा और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। निरंजन सिंह ने अपने चोटों के निशान भी दिखाए और कहा कि यह भाजपा गुट की साजिश थी।

झड़प की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि अगर कोई कानून हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...

बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...