Advertisment

चुनावी रंजिश में अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत, एक घायल

मधेपुरा : मधेपुरा में चुनावी रंजिश में अंधाधुंध फायरिंग हुई. घटना में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया है. इस घटना के बाद आक्रोशितों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया. घटना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

दरसअल जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत स्थित बरगवां गांव में चुनावी रंजिश में देर रात चली कई राउंड गोली चली, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है. घटना में एक वार्ड सदस्य उम्मीदवार समेत एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताया जा रहा है, जिसका इलाज पीएचसी में चल रहा है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी व बरगांव पंचायत में चुनाव स्थगित करने की मांग राज्य चुनाव आयोग से की.

हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. दरसअल आज आलमनगर में अंतिम व 11वें चरण की पंचायत चुनाव हो रहा है. बताया जा रहा है कि आलमनगर बरगांव पंचायत में चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग सहमे हुए हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है. पहले लोगों के साथ मारपीट की उसके बाद कई राउंड फायरिंग की. घटना में तीन लोग घायल हो गया. वहीं इलाज के दौरान एक वार्ड सदस्य ब्रिज मोहन मंडल और नथनी मंडल की मौत हो गयी. इस मामले को लेकर मधेपुरा एसपी ने बताया कि क्षेत्र में एसडीपीओ और थानेदार के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है. जांच कर दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

रिर्पोट : राजीव रंजन

राजधानी के VVIP जोन में फायरिंग मामला : सीसीटीवी फूटेज जारी

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...

Ranchi Birth Death Certificate: नगर निगम ने जारी किए 7,991 प्रमाण...

रांची नगर निगम ने अप्रैल से 24 जुलाई तक 7,991 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। जन्म के 587 और मृत्यु के 236...

Durand Cup 2026: रांची में आज होगा भव्य आगाज, मुख्यमंत्री हेमंत...

रांची में आज 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 का भव्य उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ। जेएफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच...