दिल्ली ब्लास्ट में हरियाणा नंबर की कार का इस्तेमाल, स्पेशल सेल हरियाणा रवाना

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से है। दिल्ली के प्रसिद्ध स्थल लाल किला के निकट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में अब तक धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में हरियाणा नंबर की कार का इस्तेमाल किया गया है। घटना को लेकर स्पेशल सेल हरियाणा रवाना हो गया है।

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका

वहीं धमाके के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं NSG-NIA की टीमें भी घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि धमाके के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई और आग की चपेट में कई वाहन आ गए। आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

NSG-NIA की टीमें रवाना

जानकारी के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर काफी भीड़ मौजूद थी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका कार में रखी सीएनजी (CNG) सिलेंडर के कारण हुआ है या किसी अन्य वजह से। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और अग्नि नियंत्रण के प्रयास में जुटी।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...