Breaking: दिल्ली धमाके में ‘इस्तेमाल कार’ का मालिक हिरासत में, पूछताछ जारी

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से है। दिल्ली के प्रसिद्ध स्थल लाल किला के निकट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में अब तक धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोगों के घायल होने की सूचना है।

‘कार’ का मालिक हिरासत में

बताया जा रहा है कि इस धमाके में हरियाणा नंबर की कार का इस्तेमाल किया गया है। धमाके में कथित कार I-20 कार एक सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार मालिक सलमान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका

वहीं धमाके के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं NSG-NIA की टीमें भी घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि धमाके के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई और आग की चपेट में कई वाहन आ गए। आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

NSG-NIA की टीमें रवाना

जानकारी के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर काफी भीड़ मौजूद थी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका कार में रखी सीएनजी (CNG) सिलेंडर के कारण हुआ है या किसी अन्य वजह से। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और अग्नि नियंत्रण के प्रयास में जुटी।

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...