Jharkhand Weather Update: तापमान में 10°C तक गिरावट, Cold Wave Alert जारी, शनिवार से बढ़ेगी ठंड

झारखंड में तापमान 10°C तक गिरा, कई जिलों में Cold Wave का येलो अलर्ट। मेदिनीनगर में सबसे बड़ी गिरावट। किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी।


Jharkhand Weather Update : झारखंड में ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के अनुसार अगले 24 घंटों में पूरे राज्य में तापमान में तेज गिरावट जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है। शनिवार से ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध छायी रहेगी। तेज ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन भी महसूस की जाएगी।


Key Highlights:

• झारखंड में तापमान 2 से 10°C तक नीचे आने की संभावना

• मेदिनीनगर में न्यूनतम तापमान में 4.6°C की सबसे बड़ी गिरावट

• कांके में 10.4°C न्यूनतम तापमान दर्ज

• कई जिलों में शीतलहरी के लिए येलो अलर्ट जारी

• फसलों पर ठंड का प्रभाव, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

• शनिवार से पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा


Jharkhand Weather Update: मेदिनीनगर में सबसे बड़ी गिरावट

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान गिरावट मेदिनीनगर में दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 4.6°C नीचे आ गया और 11.3°C दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 28.6°C रहा।

रांची का अधिकतम तापमान 27°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9°C कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.3°C रहा, जो सामान्य से 0.7°C कम है। जमशेदपुर में अधिकतम 28.4°C और न्यूनतम 14.6°C तापमान दर्ज हुआ।

Jharkhand Weather Update: कांके में तापमान 10.4°C

राज्य में सबसे कम तापमान कांके के ग्रामीण क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 10.4°C रहा, जो शहर की तुलना में लगभग 3.9°C कम है।

बोकारो का न्यूनतम तापमान भी 11.3°C दर्ज किया गया। सामान्य से 4.2°C की कमी देखी गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.8°C रिकॉर्ड किया गया।

Jharkhand Weather Update: किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी

शीतलहरी से फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आलू की पत्तियों पर ठंड की वजह से झुलसन बढ़ सकती है। सरसों की फसल में लाही का प्रकोप दिखाई दे सकता है।

किसानों को सलाह दी गई है कि
• शाम के समय हल्की सिंचाई करें ताकि जड़ों में नमी बनी रहे
• फसलों पर आवश्यकता अनुसार दवा का छिड़काव करें
• नवजात पशुओं को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाएं
• पशुओं को जूट के बोरे से ढककर सुरक्षित रखें

Jharkhand Weather Update: येलो अलर्ट जारी

पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा और सिमडेगा में शीतलहरी चलने की आशंका है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

राज्य में तापमान लगातार नीचे आ रहा है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...