पाकिस्तान में कोर्ट के बाहर बड़ा धमाका, 12 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

Desk. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद जिला अदालत के बाहर एक भीषण धमाका हुआ है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धमाके के वक्त एक कार कोर्ट परिसर के पार्किंग एरिया में खड़ी थी, जिसके फटने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।

धमाके से दहला अदालत परिसर

जानकारी के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। कोर्ट परिसर और आस-पास की इमारतों के शीशे टूट गए। धमाके के वक्त अदालत में बड़ी संख्या में वकील, स्टाफ और आम नागरिक मौजूद थे। स्थानीय पुलिस के अनुसार, विस्फोट के तुरंत बाद इलाके को सील कर दिया गया और सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई वकील और आम नागरिक शामिल हैं।

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस घटना को देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताया है। उन्होंने कहा, ‘हम युद्ध की स्थिति में हैं। यह हमला अफगानिस्तान से जुड़े आतंकवाद का संदेश है, जिसे रोकने के लिए पाकिस्तान पूरी तरह सक्षम है।’ उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ किसी एक क्षेत्र या सीमा का मुद्दा नहीं है, बल्कि “पूरे पाकिस्तान के लिए खतरा” है।

सुरक्षा एजेंसियों की जांच शुरू

घटना के बाद सुरक्षा बल और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। वे धमाके के कारणों, संभावित लापरवाही और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी कोर्ट की कार्यवाहियों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से एहतियात बरतने और अनावश्यक रूप से इलाके में न जाने की अपील की है।

Saffrn

Trending News

Vishnugarh नाबालिग के साथ दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन तेज,6 संदिग्धों...

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग (Vishnugarh) में बीते दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी जिसके...

बिहार बन रहा वाइल्डलाइफ टूरिज्म हब, बाघ, डॉल्फिन, सफारी व पक्षी...

पटना : बिहार के टाइगर रिजर्व, डॉल्फिन अभ्यारण्य, वन्यजीव अभ्यारण्य और सफारी अब इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। राज्य के...

मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण...

Vishnugarh कांड के विरोध में सरिया में उबाल, व्यवसायी संघ ने...

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के Vishnugarh में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना के विरोध में सरिया में लोगों का गुस्सा...

SP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स चोरी कांड में 4...

सिवान : सिवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स चोरी कांड का पुलिस...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img