Advertisment

फरिश्ता बनी एनडीआरएफ की टीम

रिपोर्ट : श्याम

कटिहार : बाढ़ पीड़ितों के लिए एनडीआरएफ देवदूत की भूमिका में है। कुर्सेला प्रखंड के शेरमारी गांव में बुधनी देवी को अचानक जब प्रसव पीड़ा हुआ है तो पूरी तरह प्रखंड मुख्यालय से कटे इस इलाके तक पहुंच कर एनडीआरएफ की टीम ने बुधनी देवी को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। जहां बुधनी देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, फिलहाल जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ है। उसके लिए पूरे इलाके में एनडीआरएफ टीम की तारीफ हो रही है। दरअसल कटिहार कुरसेला प्रखंड का शेरमारी गांव पूरी तरह गंगा की बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ के कारण प्रखंड मुख्यालय से इस गांव का संपर्क लगभग कट चुका है। बच्ची की दादी उषा देवी ने कहा कि बाढ़ के कहर के बीच उफनती गंगा नदी में बच्ची का जन्म होने के कारण इस बच्ची का नाम गंगा रखा गया है।

बाढ़ के बीच गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

उषा देवी ने त्रासदी की इस घड़ी में फरिश्ता बन कर आए एनडीआरएफ के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। स्वास्थ्य कर्मी संगीता ने कहा कि फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ हैं। सेवा को सम्मान मिलने से उत्साहित एनडीआरएफ के अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि कुर्सेला बीडीओ द्वारा उन लोगों को सूचना दी गई थी कि एक प्रसव पीड़िता शेरमारी गांव में पानी में घिरी हुई है। उस पूरे इलाके की कनेक्टिविटी प्रखंड मुख्यालय से लगभग कट चुकी है। ऐसे में उन लोगों ने उफनती गंगा के लहरों में रेस्क्यू कर बुधनी देवी को एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पूरे इलाके में एनडीआरएफ के इस कार्य की तारीफ हो रहा है।

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...