Advertisement
Advertisement

बिहार चुनाव में जीत को लेकर दोनों दल निश्चिंत, बीजेपी-जेडीयू कर रही जश्न की तैयारी, तो तेजस्वी बोले 18 नवंबर को होगा ….

बिहार चुनाव में जीत को लेकर दोनों दल निश्चिंत, बीजेपी-जेडीयू कर रही जश्न की तैयारी, तो तेजस्वी बोले 18 नवंबर को होगा …

पटना :   बिहार चुनाव को लेकर इस बार दिलचस्प स्थिति बनती दिख रही है। चुनाव में वोटर्स के रूझान से बढ़े मतदान प्रतिशत के बीच नेता संभावित जीत को लेकर खासे उत्साहित है। एनडीए में जश्न की तैयारी चल रही है तो तेजस्वी भी जीत को लेकर खासे उत्साहित हैं।

बीजेपी कार्यकर्ता बना रहे 501 KG लड्डू

चुनाव परिणाम आने से पहले एनडीए खेमें में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है और जश्न की तैयारी जोरों से हो रही है। दरअसल, बीजेपी के कार्यकर्ता अभी से ही लड्डू बनाने में जुट गये हैं। एक वीडियो में देखा गया कि पूरे जोश के साथ पटना में बीजेपी के कार्यकर्ता एकजुट हैं। इस दौरान वे अपने हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर लिये हुए हैं। कार्यकर्ता ने कहा कि वे पूरे 501 किलोग्राम लड्डू तैयार कर रहे हैं।

जेडीयू विधायक नीलम देवी के आवास पर चल रही भोज की तैयारी

वही जेडीयू नेता बाहुबली विधायक केआवास पर भी लाखों समर्थकों के लिये भोजन की तैयारी चल रही है। समर्थकों के लिये एक से एक व्यंजन का निर्माण हो रहा है।

तेजस्वी भी ठोंक रहे ताल, 18 नवंबर को शपथ ग्रहण का एलान

इसके विपरीत तेजस्वी यादव भी ताल ठोंक रहे हैं और अपनी जीत के प्रति निश्चिंत दिख रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव परिणाम के सर्वे को खारिज करते हुये कहा कि 14 नवंबर को चौकाने वाले परिणाम आयेंगे और क्लीन स्वीप होगा। तेजस्वी ने आगे कहा है कि 18 नवंबर को शपथ ग्रहण होगा। हम मतगणना में कोई धांधली नही होने देंगे।

चुनाव में किसी एक पार्टी की जीत तो निश्चत है लेकिन जीत को लेकर दोंनों पार्टियों द्वारा ताल ठोंकने से इस बार दिलचस्प स्थिति बनने की संभावना है।

ये भी पढे :  वोटिंग के बाद तेजस्वी की PC, कहा- 18 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...