Advertisement
Advertisement

DRM ने किया भागलपुर जंक्शन का निरीक्षण, यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश

भागलपुर : भागलपुर में बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार भागलपुर जंक्शन पहुंचे और स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने बताया कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए भागलपुर जंक्शन से दिल्ली और पुणे समेत कई बड़े शहरों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

लालकिले के पास हुए हमले के बाद सभी जंक्शन व स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है कड़ी – DRM मनीष कुमार

डीआरएम मनीष कुमार ने यह भी कहा कि दिल्ली के लालकिले में हाल ही में हुए हमले के बाद सभी जंक्शन और स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की सघन जांच की जा रही है। साथ ही डीआरएम ने यात्रियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत रेलवे अधिकारियों या सुरक्षा बलों को सूचना दें और किसी भी संदिग्ध सामान को हाथ न लगाएं।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव में जीत को लेकर दोनों दल निश्चिंत, बीजेपी-जेडीयू कर रही जश्न की तैयारी, तो तेजस्वी बोले 18 नवंबर को होगा…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...