पटना : राजद कार्यालय में अमर शहीद जुब्बा सहनी के 78वें शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया.
शहादत दिवस समारोह का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने किया. अमर शहीद जुब्बा सहनी की जयंती का कार्यक्रम अरविंद कुमार सहनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए हैं.
राजद कार्यालय समारोह में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ काफी संख्या में राजद के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर हमें कुछ नहीं कहना है हमने ट्वीट करके सब कुछ कह दिया.
4 राज्यों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया इसको लेकर आज भाजपा के विधायक और मंत्री सदन के अंदर धार्मिक नारे लगा रहे थे, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से इस ममले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने ना ही इसे देखा है और ना ही इसे सुना मैं सिर्फ काम की बातों पर ध्यान देता हूं.
रिपोर्ट : शक्ति
Highlights

















