पटना : अथमलगोला प्रखंड के गंज पर गांव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राजद किचेन का उद्घाटन किया। तेजस्वी यादव के गंज पर पहुंचते ही राजद द्वारा संचालित की जाने वाली ‘राजद सामुदायिक किचन’ में प्रवेश कर किचन का मुआयना किया। तेजस्वी यादव के पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का भव्य स्वागत किया। इस बीच लोग राजद जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे। बता दें कि बाढ़ अनुमंडल का अथमलगोला प्रखंड सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। जहां सैकड़ों की संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं। राहत शिविरों में मवेशी समेत लोग शरण लिए हुए हैं। सारी फसलें बर्बाद हो चुकी है, ऐसी स्थिति में राजद द्वारा लिया गया सामुदायिक किचन चलाने का फैसला सराहनीय कदम माना जा रहा है। सामुदायिक किचन चलाने की तैयारी भी पूरे तामझाम से की गई है। जहां से प्रतिदिन सैकड़ों बाढ़ प्रभावित लोगों के घरों तक भोजन का पैकेट पहुंचाने की योजना है।
Highlights

















