नेताओं के लिए भारी है आज की रात, साइलेंट वोटर्स बनाम एक्जिट पोल में कौन किस पर होगा भारी? दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा 

नेताओं के लिए भारी है आज की रात, साइलेंट वोटर्स बनाम एक्जिट पोल में कौन किस पर होगा भारी?  दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा 

22 Scope News Desk : बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। जीत की दावेदारी के बीच नेताओं के लिए आज का दिन भारी हो गया है। कल यानी 14 नवंबर को उनके भाग्य क फैसला होना है। जहां एक तरफ वोटिंग सर्वे में दिखती बढ़त से उनकी बांछे खिली हैं। वहीं साईलेंट वोटर्स के फैसले से सभी डरे हुए हैं।

आपको बता दें कि नेताजी की दरबार में भी वोटर्स के मूड को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। वोटर्स के मूड के आगे नेताजी की होशियारी नही चलती दिख रही है। पक्ष हो या विपक्ष सबने जनता को फंसाने के लिए घोषणाओं को बारिश कर दी है, भले ही बाद में इसको पूरा कर भी पाती है या नहीं।

साईलेंट वोटर्स करेंगे कमाल!

ऐसे में जनता भी कम तेज नही है। जनता के बीच “खायेंगे नोंच के वोट देंगे सोच के” तो “कही चूपचाप…. ” जैसे नारे तैर रहे थे और खास बात यह है कि जनता अब भी पत्ता नही खोल रही है। इसको लेकर नेताओं की नींद उड़ गई है। दरअसल, चुनावी गणित साधने में नेताजी को जहां क्षेत्र में जात-पात, भीतरघात जैसे मुद्दों से दो चार होना पड़ा, वहीं अब जनता का मिजाज उन्हें परेशानी में डाल दिया है।

BJP के जनक राम, हरि सहनी, संतोष सिंह व मोतीलाल प्रसाद तो हम के संतोष सुमन चुनावी मैदान से बाहर

इस बार की चुनावी बैतरणी में नीतीश कैबिनेट के कुल 36 में 29 मंत्री मैदान में हैं। जिसमें से 16 उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तो 13 उम्मीदवार जदयू के हैं। भाजपा के सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. प्रेम कुमार, रेणु देवी, मंगल पांडे, नीरज कुमार सिंह, नीतीश मिश्रा, नीतीन नवीन, जिवेश कुमार, संजय सरावगी, कृष्णनंदन पासवान, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, डॉ. सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू मैदान में हैं। इनमें कई नेताओं की नैया इस बार मझधार में अटकती लग रही है। चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार के द्वारा तो कही त्रिकोणीय मुकाबले के कारण स्थिति अच्छी नही लग रही है।ऐसे में हार की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता है।

JDU कोटे से CM नीतीश और अशोक चौधरी चुनाव मैदान से हैं बाहर

वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, सुनील कुमार, जयंत राज, मो. जमा खान, रत्नेश सदा, विजय मंडल और सुमित कुमार मैदान में हैं। जेडीयू का भी इस बार यही हाल है। वहीं कई सीटों पर जेडीयू प्रत्याशियों का भी स्थिति अच्छी नही लग रही है।ऐसे में हार की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव परिणाम से पहले राजद एमएलसी की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले — गड़बड़ी करने पर बनेगी नेपाल,बंग्लादेश वाली स्थिति… 

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...